Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
14 सितंबर राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेगी लकी
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी की मदद लेनी चाहिए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको ध्यानपूर्वक अपने कार्य करने होंगे अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक मामलों को आप गंभीरता से लेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपना आपा खोने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपका मूड काफी बढ़िया रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आपके बिगड़े हुए काम बनने के आसार हैं। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आपका काम सेल्स से जुड़ा है तो आज आसानी से आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर यदि परेशानियां आ रही हैं तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी ये सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप बस धीरज रखें। पैसों के मामले में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो धीरे धीरे पैसों से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। यदि घर में अशांति है तो आपको माहौल ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। आज परिजनों से बातचीत के द्वारा किसी भी मसले का हल करने का प्रयास करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज ज्यादा भगदौड़ करने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका अच्छा फायदा आज आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। घर का वातावरण प्रसन्नचित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपनी किसी भी बात को मनाने के लिए जीवनसाथी पर अधिक दबाव न डालें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको प्रमोशन मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी नए काम के लिए बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। पढ़ाई में आपका ध्यान कम लगेगा और आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए सबसे पहले आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। बेवजह की बातों से दूर रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे, बेहतर होगा आप लापरवाही न करें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार कम रहेगा। यदि आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापारियों को छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है। आप जिस अवसर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज उसके प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इससे आपका कारोबार नया मोड़ लेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के सदस्य आपके रवैये से आज नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें। कामकाज की बात करें तो यदि आप किसी भी दुविधा में हैं तो सोच समझकर ही आगे बढ़ने का रास्ता चुनें। जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला न लें। जीवनसाथी का मूड ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में परिस्थिति चाहे जैसी भी हो बहसबाजी और टकराव से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो आज आपको मन लगाकर अपने सभी काम करने होंगे क्योंकि आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप सोना चांदी का व्यवसाय करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में काम ज्यादा रह सकता है। ऐसे में आज सभी चीजों को ठीक से मैनेज करके चलें अन्यथा तय समय पर आपके कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो आपके बिगड़े हुए बोल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। लंबे समय से घर में चल रहे किसी विवाद को आज आप सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको एलर्जी की समस्या है तो किसी भी दवाई का सेवन बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस समय आपके हाथ निराशा ही लगेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप कोई बड़ा काम हाथ में लेने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। निजी जीवन में आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको कुछ चिंता रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पिछले कुछ समय से जिस तरह आप लगातार मेहनत कर रहे हैं उसका परिणम वेतन वृद्धि के रूप में आपको मिल सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त मुनाफा मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक



Click it and Unblock the Notifications