Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
15 अप्रैल राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर
क्या आज आपके जीवन में आएगी खुशियों की बहार या आज भी देने होंगे आपको कई इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। परिजनों और दोस्तों के साथ आप घर पर ही खूब मौज मस्ती करेंगे। आज आपकी जिंदगी में कुछ यादगार लम्हे जुड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दूरियों के बावजूद आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। हालांकि जल्द ही आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपको उनका समर्थन मिलेगा। परिजनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती है। आप बस अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। यदि आप इसी तरह अपने वित्तीय फैसले लेते रहें तो जल्द ही आर्थिक तौर पर आपको मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज काम के अधिक दबाव के कारण आप झुंझलाहट महसूस करेंगे जिस कारण आज उच्च अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके बिगड़े हुए बोल आपकी सारी मेहनत खराब सकते हैं। आप खुद पर काबू रखें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ आज निराशा लगेगी। आज आपको कुछ खास फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन अपनों का सहयोग मिलने से आपको काफी राहत मिलेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपको स्वयं के लिए समय निकालने की जरूरत है ताकि आप आप खुद पर भी ध्यान दे सकें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने वरिष्ठों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। अगर आप इसी प्रकार मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपके सपने पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आज कुछ करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि इन सब के बीच आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। अगर आप अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी आज रंग लाती नजर आ सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि संभव है। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो सकती हैं। इस समय आपके प्रिय को आपकी जरूरत है इसलिए उनका साथ दें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो फिट रहने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपका आज का दिन मजेदार बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप दोनों के बीच किसी गलतफहमी के कारण अनबन संभव है। कोई भी फैसला लेने से पहले आप पहले भली भांति सच्चाई जान लें। पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आप जी जान से मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप नौकरी करते हैं तो जिस काम को लेकर आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे आज वो पूरा होने से आप राहत की सांस लेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय आपको सोच समझकर लेने चाहिए। आज माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पिता की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ विकल्प पर गौर कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज आपके पार्टनर के कड़वे शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी आज का दिन शांत रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। यह सब अपनी दिनचर्या को नियमित करने का नतीजा है, बेहतर होगा आप आगे भी इसका पालन करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। आपका काम धीमा रहेगा जिससे उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी काम कानून के दायरे में रहकर ही करें। अगर आप अपने बड़े या किसी करीबी से बातचीत करेंगे तो आपको सही सलाह मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातक मेहनत और लगन से अपने काम करते रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। मुमकिन है आप कुछ जरूरतमंदों की मदद करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो तनाव बढ़ने से आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके कारोबार में रफ़्तार देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर कोई समस्या आ रही है तो उच्च अधिकारियों से बात करें, जल्दबाजी में कोई नकारात्मक फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। भाई बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ दिन कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। बेवजह की बातों को लेकर आपके बीच बहसबाजी संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। आज आपका मूड कुछ ज्यादा ही खराब रहेगा। बेवजह की बातों पर आपको गुस्सा आ जाएगा और परिजनों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचना होगा अन्यथा आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में आप प्यार और गर्मजोशी महसूस करेंगे। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आज बासी भोजन करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पिछले कुछ समय से आप एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आज कामकाज का दबाव भी कम रहेगा जिससे मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वहीं व्यापरी वर्ग को भी आज कुछ राहत मिल सकती है। पैसों की बात करें तो घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। हालांकि ज्यादा चिंता की बात नहीं है आप धीरे धीरे सब कुछ संभाल लेंगे। अपने महत्वपूर्ण फैसले यदि आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8 से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पिछले कुछ दिनों से यदि आपके घर का वातावरण अशांत चल रहा था तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज रिश्तों में फिर से वही प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं आप स्वयं को अपनों के और भी करीब पाएंगे। आज आपका मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो धन प्राप्ति का योग बन रहा है हालांकि पैसों के मामले में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप एक खूबसूरत दिन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप रोमांटिक रिश्ता कायम कर सकते हैं हालांकि पहले आप आश्वस्त हो जाएं कि ये सच में प्यार है या सिर्फ आकर्षण। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा। अगर आप अपने क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो आपको कुछ रचनात्मक लोगों की मदद लेनी चाहिए। अगर काम का दबाव आपकी सेहत को प्रभावित कर रहा है तो इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपका जोश कुछ ठंडा पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











