Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
15 अप्रैल राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे
आज किन देशों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे किसके अधूरे काम, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके प्रदर्शन से आज वे कुछ असंतुष्ट नजर आएं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आज आप कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतनी की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो परिवार के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक तनाव के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है। सिर्फ चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि घर से बाहर निकलते समय आप पूरी सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग करना न भूलें। नौकरी में अगर आप किसी भी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको सोच समझ कर फैसला लेने की जरूरत है। कपड़े के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू कलह बढ़ने से आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। अपने परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय सजग रहना होगा अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप काफी पीछे रह जाएंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया और आपको कोई खास फायदा नहीं हो रहा है तो आपको कुछ ठोस रणनीतियों की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से कोशिश करनी होगी। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की बात की बात करें तो आप पीठ या कमर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके बॉस के मार्गदर्शन का भी फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको डबल फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको नरमी से पेश आने की जरूरत है। आपका अनावश्यक क्रोध घर का माहौल बिगाड़ सकता है। जीवनसाथी का मूड भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है अन्यथा आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप कुछ तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको ईश्वर की भक्ति करने की जरूरत है। हो सके तो आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। आपको बेहतर महसूस होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से कुछ दिक्कतें हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हो सकता है आज आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़े। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खान पान में ज्यादा लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आप उनकी उपलब्धी पर काफी गर्व महसूस करेंगे। दूसरी ओर यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी है तो आपको कुसंगति से बचना होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपकी चिंता दूर होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन का व्यस्त रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेवजह आपके बीच झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है बड़े बुजुर्गों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी फिसली जुबान आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा अनजाने में आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। एक दूसरे पर भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आएगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको काफी दिनों से सिर दर्द की समस्या हो रही है तो अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











