15 अगस्त राशिफल: स्वतंत्रता दिवस का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आज आपकी कोई पुरानी याद ताजा हो जाएगी जिससे आप काफी भावुक महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि आपको काम का बोझ अधिक महसूस हो रहा है तो इस समय आपको एक ब्रेक की जरूरत है। बेहतर होगा आज आप आराम पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा परिजनों के साथ समय व्यतीत करें। सकारात्मक रहें और परिजनों को भी खुश रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपने द्वारा लिए हुए फैसलों पर भरोसा रखने की जरूरत है। किसी भी तरह की दुविधा में न रहें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल काफी अच्छा रहेगा। आपको काम करने में काफी आनंद महसूस होगा। व्यवसायिक मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। अपने ग्राहकों के साथ काफी विनम्रता से पेश आएं। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहना चाहिए।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। वहीं कपड़े का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में आलस्य न करने की सलाह दी जाती है। आपको ऑनलाइन क्लासेज का लाभ उठाना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय की मदद से कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझ सकता है। यदि आप अविवाहित हैं और आपके विवाह की बात चल रही है तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने में ही आपकी भलाई है। स्वास्थ्य की बात करें तो सिर दर्द, थकान और अनिद्रा के कारण आज आप कुछ परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की निगरानी अच्छी तरह करनी की जरूरत है। यात्रा के दौरान आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा कि आप नियमबद्ध तरीके से अपने कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की समस्याएं हल होती नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो आज सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आप इस बदलाव को लेकर ज्यादा चिंता न करें। अपनी सोच सकारात्मक रखें क्योंकि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। व्यापारियों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल पुथल रहेगी। आपका कड़क रवैया परिजनों के साथ वाद विवाद की वजह बन सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दफ्तर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज आपको समय का खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। अगर आप स्टेशनरी का व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ छोटा मोटा मुनाफा लग सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपकी छोटी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट ला सकती है। बेहतर होगा आप खुद का ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। दफ्तर में यदि आपका प्रदर्शन ठीक नहीं चल रहा है तो आपको नई ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत करनी चाहिए। आपको सफलता जरूर मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आप दोनों के बीच कलह की वजह बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको काम के साथ आराम की भी जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

निजी जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है जिस कारण आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आपको अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने द्वारा किए हुए हर कार्य की दोबारा जांच जरूर कर लें अन्यथा आज आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा यह आपके मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। पैसों को लेकर आज आपके पिता से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, नहीं तो छोटी सी भी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप फुटवियर का व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। माता पिता के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि अगर आप किसी बड़े खर्च के मूड में हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह सफर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक जीवन की सुख और शांति भंग हो सकती है। कोई पुराना घरेलू मुद्दा उभर सकता है। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा इसलिए आप लापरवाही न करें। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। छोटी छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। आज आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। यदि आपके मन में कोई बात है तो अपनों से साझा करें। दफ्तर के काम मन लगाकर करें, ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। अगर जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Saturday, August 15, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion