Latest Updates
-
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
15 दिसंबर राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आ सकता है आज विवाह का बढ़िया प्रस्ताव
आज किन राशियों की झोली में आएंगे फूल और किसे मिलेंगे कांटे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काफी दिनों बाद आज माता पिता के साथ आप कुछ बढ़िया समय बिताएंगे। आज पारिवारिक मुद्दों पर आपकी राय भी ली जाएगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी और आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज विपरीत परिस्थितियों में वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपके अपने आपकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस करेंगे। आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं जिससे आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप अपनों के लिए भेंट या उपहार खरीद सकते हैं। आज पुश्तैनी जमीन से जुड़ा कोई कोर्ट कचहरी का मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही थी तो आज वो दूर हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से आपके जीवन में काफी उतार चढ़ाव चल रहे थे लेकिन आज आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप तनाव से दूर रहेंगे और किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होगा। आज आप मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आज आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। अपनी आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास आज सफल हो सकता है। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। वे आपसे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। आज वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। अपने प्रिय को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ एक प्यार भरा दिन बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना आपके लिए बेहद जरूरी है। बात को टालते रहने से आपकी समस्या बढ़ती जाएगी। परिजनों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। आज आप कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने फैसले निष्पक्ष होकर लें। ऐसी नाजुक स्थिति में आज जीवनसाथी की कोई सलाह आपके काम आ सकती है। आज दफ्तर में आपके बॉस का मूड ठीक नहीं रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। आर्थिक स्थिति में आज कुछ सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती चाहते हैं तो आपको अपनी योजना के अनुसार ही चलना होगा। रोमांटिक लाइफ में चल रही किसी समस्या का आज अंत होगा। आपके पार्टनर अपनी गलती के लिए आपसे माफी मांग सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 12:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। अतीत में लिए हुए आपके गलत फैसलों के कारण आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप भविष्य में ऐसी गलती ना दोहराएं। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको काफी दुखी कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि वे आपको ठीक से समझ नहीं रहे हैं। दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों से ज्यादा हंसी मजाक और इधर उधर की बातें करने से बचें वरना वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक शता है। आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 2:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने में आपको काफी दिक्कतें आएंगी हालांकि ऐसी परिस्थितियों से निपटना आप बाखूबी जानते हैं। आज आप स्वयं के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालने में सफल रहेंगे। आज आप परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करें। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। खामोश रहने से आप दोनों के बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप उनसे इस विषय पर बात करें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। शाम को शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
काफी दिनों बाद आज मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। खुद को आप तनाव से दूर पाएंगे और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपका बेहतरीन प्रदर्शन आपके वरिष्ठों का दिल जीत लेगा। आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आज आप व्यापार से जुड़ी कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। एक साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच का तनाव भी कम होगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के किसी झूठ से आपकी भावनाएं आहात हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। बात बढ़ने से पहले ही आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज आपके पार्टनर का चढ़ा हुआ पारा आप दोनों के बीच विवाद का कारण बनेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज यात्रा करने से बचें। थकान के कारण आपकी सेहत और बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने कौशल और प्रतिभा से अपने उच्च अधिकारियों की सारी शिकायतें दूर कर पाएंगे। आज सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में आज अचानक कोई समस्या उभर सकती है। आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। साथ में अच्छा समय बिताने और अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत को लेकर आज सावधानी बरतें और खाने पीने का ध्यान रखें। ज्यादा तला भुना खाने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:50 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बेरोजगार जातकों को आज कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप नौकरीपेशा हैं और हाल ही में आपने किसी नई जगह पर इंटरव्यू दिया था तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। व्यापारियों के हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है और इससे बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि जो भी करें बहुत ही सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आज आपके फैसले में परिजनों का समर्थन भी शामिल रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपकी निजी जीवन की शांति भंग हो सकती है। दूसरों को अपने मामलों में ज्यादा बोलने ना दें वरना अपनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वरिष्ठों के साथ साथ सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिठाकर चलें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े जोखिम भरे फैसले लेने से आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। क्रोध में आकर कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीकठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्चा करना आज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। आज परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर आप बेहद चिंतित रहेंगे। यदि आप किसी मामले को सुलझाने में असमर्थ हैं तो अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। आज दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे। हो सकता है आज आपके काम में वो तेजी ना रहे जिसकी उन्हें आपसे उम्मीद हो। इस समय काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना होगा वरना बाद में आपको पछताना पड़ेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम में आ रही कोई रूकावट आज दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि 8:25 तक



Click it and Unblock the Notifications