For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों का दिन रहेगा खास

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मन स्थिर रहेगा और आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। यदि कुछ समय से आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े मुनाफे के चक्कर में आप अधिक माल डंप करने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम में आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। आप चाहकर भी अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

निजी हो या पेशेवर जीवन, आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आपको अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेनी चाहिए ताकि आप ज्यादा दबाव महसूस न करें। व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों के बाद आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने लंबित कार्य पूरे करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। बड़ों के साथ विनम्रता से पेश आएं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों में दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने आज के दिन का भरपूर लुत्फ उठाएं। आने वाले कल के बारे में सोचकर अपना आज नष्ट न करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर यदि हाल में ही आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो इस समय आपको अपने काम के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अनावश्यक तनाव लेने से भी आपको बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई अटका हुआ अधूरा काम पूरा होने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज बिना किसी रुकावट के आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप जोश से भरे हुए और काफी उत्साहित रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आपका कड़ा परिश्रम उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप एक शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। आपके प्रेम में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। फुटकर व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। साथ ही अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। आपकी छोटी सी गलती पर आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आप खुद को शांत रखकर आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आज आपके प्रिय के स्वभाव में नरमी देखने को मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आपको स्वयं पर ध्यान देने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपनी वाणी के बल पर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे हैं तो आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। वरिष्ठ आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप काफी फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और प्रफुल्लित हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त चल रहे हैं और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया रहने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज अचानक आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको यह समझना होगा कि सकारात्मक सोच के बल पर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकते हैं। अगर आप थोड़ा बोझिल और उदास महसूस कर रहे हैं तो बाहर निकलें, दोस्तों के साथ मिलें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय की समझदारी से घर का गंभीर उलझा हुआ मुद्दा सुलझ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सेहत के मामले आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 January 2021 Friday

What does your Friday, January 15, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, January 13, 2021, 17:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion