Just In
- 44 min ago First Date Tips: पहली ही डेट में पार्टनर को करना है इम्प्रेस तो ध्यान रखें ये जरूरी बात
- 1 hr ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 3 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 4 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
Don't Miss
- News Chhattisgarh BJP: बृजमोहन अग्रवाल बोले, जिंदगी के बाद भी जनता को लूटेगी कांग्रेस
- Movies बेटे ज़ोरवार को सीने से चिपकाए इस हालत में दिखी हसीना, नवजात संग मां को ऐसे देख सताई लोगों को चिंता
- Education IIT JEE Advanced 2024: जईई एडवांस के लिए 27 अप्रैल से होंगे आवेदन शुरू, देखें परीक्षा तिथि फीस व अन्य डिटेल्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
15 जुलाई राशिफल: इन राशियों को होगी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति
क्या है आज आपके भाग्य में, क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरीपेशा हैं और काम का दबाव आप पर अधिक है तो आपको प्लानिंग के साथ अपने सभी काम करने चाहिए। इससे सरलता से आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। हो सकता है आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में यदि आपसे कोई गलती होती है तो उनका पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक फायदा मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप अपने व्यापार में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आपको आराम करने की भी सलाह दी जाती है अन्यथा शारीरिक थकान मानसिक तनाव की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अपने रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना आज आप हिम्मत से करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि शुरुआत में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी भी दूर होगी और आप मन लगाकर काम कर पाएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा सुनहरा मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। बेहतर होगा आप उनके द्वारा लिए हुए फैसलों का आदर करें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज दूर हो सकती है। आप एक दूसरे को फिर से समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपना हर काम बहुत ही ध्यान से करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम बीच में ही अटक सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि आपके घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो आपको उसे अपनी समझदारी से शांत करने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आज आपके बीच बहसबाजी की वजह बन सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो साफ सफाई का आप अधिक ध्यान रखें। स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप टारगेट बेस्ड नौकरी करते हैं तो आज समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण आपका प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज निवेश का भी कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं छोटे आपका सम्मान करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में लापरवाही न करें। यदि शरीर में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो यदि आप अपने किसी फैसले को लेकर चिंतित हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। समय आने पर आपको महसूस होगा कि आप बेवजह तनाव ले रहे थे। आज आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें और उधार में कोई भी बड़ा सामान खरीदने की न सोचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा। बात आपकी सेहत की करें तो व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 5:20 से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। व्यवसायिक मामलों में आपका अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को नजरअंदाज न करें। आप नौकरी करते हैं तो आज किसी सहकर्मी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर यही होगा आप बात को ज्यादा आगे न बढ़ाएं अन्यथा कार्यस्थल पर आपकी छवि बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप आत्मविश्वास के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना भी आसानी से करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर स्थिति अनुकूल है लेकिन आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करें कि आज के दिन आपसे किसी भी तरह की लापरवाही या गलती ना हो खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग को छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आपकी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको कुछ मामलों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके बावजूद आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय भी बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम में आप लगन और उत्साह दिखाएंगे। आज कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपके खर्चे अधिक नहीं होंगे लेकिन जिस आर्थिक फायदे की आप उम्मीद कर रहे थे वो आपको नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से कोई भी वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें अन्यथा आप स्वयं के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपना व्यवहार ठीक रखें और सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएं। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते हैं और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के आपके रास्ते में जो अड़चनें आ रही थी आज उनके दूर होने की संभावना है। धन लाभ का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और उच्च अधिकारियों की कृपा से जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। आपके रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ में भी इजाफा होगा। इस समय अपनी सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं तो आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। आपकी छोटी सी भी गलती आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि दफ्तर की किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। व्यवसायिक मामलों में आप किसी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आज आपको लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो समझदारी से अपना फैसला लें। ऐसा न हो बड़े मुनाफे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा बैठें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आलस्य से बचें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में जो बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। खुद पर भरोसा रखें और ऐसे ही मेहनत करते रहें। तनाव कम होने आज आपका मन लगभग हर काम में लगेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो जल्द ही आपका बड़ा वित्तीय फायदा कराए। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आपके जीवनसाथी का कड़क रवैया आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक