Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
15 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों को देगा उचित परिणाम
आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेकर आप अपना ही नुकसान करेंगे। आप खुश रहकर और सारी चिंताओं को भूलकर अपने इस दिन का भरपूर आनंद उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। हालांकि आज आर्थिक लेनदेन से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई काम न बनने से आपको काफी निराशा होगी। ऐसे में आपका क्रोध बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय आपको धैर्य का दामन थामे रहना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके बॉस किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर आपके साथ चर्चा कर सकते हैं। बेहतर होगा आप एक्टिव रहें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। साथ ही आपके घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें, नहीं तो आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आपको अपने वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना होगा अन्यथा निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप खुद को आराम दें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप सरकारी विभाग में जाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। समय का सदुपयोग करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरुर मिलेगा। आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं इसलिए निश्चिंत रहें। पैसों के मामले में इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो कुछ समय के लिए आपको इंतजार करना चाहिए ताकि आपको अच्छा फायदा मिल सके। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें और उनके साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। यदि आप उनसे नाराज हैं तो प्यार से बात करने की कोशिश करें। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय को दुखी कर रहा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका ध्यान काम से हटकर इधर-उधर की बातों पर ज्यादा रहेगा। बेहतर यही होगा कि आप अपना कीमती समय इस तरह की बातों में नष्ट न करें और पूरी कर्मठता से अपने कार्य पूरे करें। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आलस्य से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें अन्यथा आप पढ़ाई में काफी पीछे रह जाएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। इस समय आपको उधार लेने और देने दोनों से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा और अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अपने दिन की शुरुआत ईश्वर की आराधना के साथ करें। आज खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें और अपने भविष्य की योजनाओं पर गौर करें। अपने घर में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। परिजनों का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक कोई समस्या आ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ आज कोई बड़ा काम लग सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी-छोटी बीमारियों को भी इस समय गंभीरता से लेने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार अधिक रहेगा। उच्च अधिकारी आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप आराम से अपने काम निपटाते चलें और अपने द्वारा किये हुए कार्यों को क्रॉस चेक करना ना भूलें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे मैं आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। उग्र होने से बचें और उचित समय आने पर सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत को लेकर छोटी-छोटी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। यदि आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो घर में मनोरंजन और प्रसन्नता का वातावरण बनाए रखने के लिए आज आप कुछ अच्छा और बढ़िया प्लान करें। इसमें आपको भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों की पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। शाम को किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपकी कोई अच्छी याद ताजा हो जाएगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ कुछ कम होगा लेकिन आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ग्रहों की स्थिति इस बात के संकेत दे रही है कि जल्द ही आपको कोई बड़ा लाभ फायदा मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। काम के प्रति लापरवाही आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मुमकिन है आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके कार्यों में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अच्छा यही होगा कि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी थकान रहेगी लेकिन आराम करने से आपकी थकान भी दूर हो जाएगी। शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आज किये आर्थिक लेन देन से आने वाले दिनों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और तेजी से आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण लोगों से आज आपका संपर्क हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि सेहत से जुड़ी छोटी मोटी समस्या आ रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपका है इसलिए इसका भरपूर आनंद उठाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन आर्थिक लेन देन से आपको बचना होगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपका उग्र स्वभाव आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है विशेष रुप से परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आज आपके घर में कलेश संभव है। आपको दूसरों की भी पसंद और नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बेहतर होगा कि अपनी बात को मानने के लिए घर के किसी भी सदस्य पर दबाव न डालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आपको बेचैनी महसूस होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











