Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
15 जून राशिफल: स्वास्थ्य के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा सावधान
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज खान पान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी अच्छा हो जाएगा। माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको सबसे पहले अपनी मानसिक चिंताओं से छुटकारा पाना होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ कम रहेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे और अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को स्वच्छता का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। लकड़ी के कारोबारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी से बचें। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जा सकता है। आप जमकर मेहनत करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें। साथ आप खेल कूद में भी हिस्सा लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:10 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही आपके कारोबार में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता। यदि आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें अन्यथा बात बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। कम प्रयास में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है बॉस का रवैया आज आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। बड़ी बहन के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है खासतौर पर प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी बड़ी डील करने से बचें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। अचानक आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती है। आज काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आपको सभी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। पैसों की स्थिति कुछ डगमगा सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको अधिक सावधान रहना होगा। जरा सी लापरवाही सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है। इसके अलावा थायराइड के मरीजों को भी आज सावधान रहना होगा। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है और आपका काम एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले, लेकिन रिश्तो में तालमेल बना रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें अन्यथा इसे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी आज ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आपकी छोटी सी गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव से बचने की जरूरत है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सकता है आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाए। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके कारोबार में कुछ बदलाव संभव है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस परिवर्तन का उचित परिणाम आपको जल्द मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज पिता की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे सही समय पर और पूरी मेहनत से करने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप किसी इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। आप खुद का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपके मन में बदलाव के विचार आ रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। व्यापारियों को कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप कोशिश करते रहें,जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीज आज सतर्क रहें। क्रोध और तनाव से बचें
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज की बात करें तो नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी गलती बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा आज आपको निवेश न करने की भी सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का जल्द ही अंत हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











