For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 मार्च राशिफल: इन राशियों को रहना होगा आज सावधान, हो सकता है भारी नुकसान

|

आज किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा और मिलेगी उन्हें अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आपके सोचे हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। काफी दिनों बाद आज आपको मानसिक शांति और संतुष्टि मिलेगी। आपके कामकाज की बात करें तो आपकी काबिलियत को देखते हुए आज वरिष्ठ आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। आप अपना काम ध्यान से करें। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है। आप मेहनत करते हैं तो जल्द ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप बेरोजगार हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। बेवजह की चीजों पर ज्यादा पैसे न उड़ाएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का साथ और स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आज वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं या फिर उन्हें अचानक शहर से बाहर जाना पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। वे आपसे आज कुछ ज्यादा ही नाराज रह सकते हैं। ऐसे में उन्हें मनाने के लिए आप कोई प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कोई इन्फेक्शन हो सकता है। आप साफ सफाई और खान पान का ज्यादा ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 5:50 से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज जीवनसाथी से आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। अगर आप चाहें तो अपनी सूझ बुझ से बात को खत्म कर सकते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ समय के लिए आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अपने पार्टनर का प्यार भरा साथ पाकर आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का काम आज समय पर पूरा होगा। अपने बचे हुए समय में आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान दें। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आप समझ पाएंगे कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने से आप शारीरिक तौर पर भी मजबूत बने रहेंगे। आप आगे भी स्वयं को तनाव मुक्त रखने का पूरा प्रयास करें। अगर आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो बाहर निकलें और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताएं या फिर अपने लिए कुछ खरीदारी करें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप काफी दबाव महसूस कर रहे थे इसलिए आज आप खुद पर ध्यान दें तो अच्छा होगा। पैसों को लेकर चल रही आपकी चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है। संभावना है कि आपका अटका हुआ कोई काम आज बन जाएगा और आर्थिक मुनाफा आपको उम्मीद के अनुसार मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज माता पिता की ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो बेवजह के विवादों में आप घिरे रहेंगे। आपकी तुनकमिजाजी आज आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आज संभावना है कि आप अपने वरिष्ठों के किसी फैसले से संतुष्ट नहीं रहेंगे ऐसे में बहसबाजी करने की जगह आप शांति से अपनी बात रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आप बचत पर ध्यान दे पा रहे हैं जिससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो रहा है। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी आप कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज जीवनसाथी आपके रोजमर्रा के कार्यों में आपकी मदद कर सकते हैं। उनका यह रूप देखकर आज आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय कार्यभार अधिक होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में भी बहुत सावधान रहना होगा। आपको अपनी बड़ी योजनाओं को गुप्त रखने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आप यात्रा कर सकते हैं। आज आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। अगर ये लोग आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं तो मुमकिन है आने वाले समय में इसका पूरा लाभ आपको मिले। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। आज आप शौक मौज पर खर्च करने से बचने की कोशिश करें। निजी जीवन में सबकुछ सुचारु रूप से चलता रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में आपको चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है। आप ऐसी स्थिति का सामना समझदारी और चतुराई से करें। आज आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। आज आप खुद में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। ये बदलाव आपके कपड़ों और लुक्स को लेकर भी हो सकता है। आज आप काफी खुश रहेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। इस विषय पर आप अपने पिता से भी चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुकून में बीतेगा। पैसों की बात करें तो किसी नई परियोजना में निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। आप सावधानी से अपना कदम उठाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। बिना किसी बात के आपका मन उदास रहेगा और आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा। कामकाज का दबाव बढ़ गया है तो आप सारे काम को अलग रखकर कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपको खुशी के साथ साथ मानसिक शांति भी मिले। दोस्तों और परिवार के साथ भी समय बिताएं। इससे आपका यह तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। हाथ खोलकर खर्च करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर असहमति के कारण आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। आप गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके घर का खुशनुमा वातावरण बिगड़ जाए। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवन में छोटी मोटी परेशानियां आती रहती हैं। ऐसे में आप घबराकर पीछे हटने की जगह थोड़ी हिम्मत दिखाएं। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, आपकी समस्याओं का अंत जल्द होगा। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए आपको कुछ अलग सोचना होगा। आप कोई नयी योजन बनाते हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आज आपके बॉस का मूड काफी गर्म रह सकता है और बेवजह आपको उनके गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। ऐसे में आप उग्र होने से बचें। परिस्थिति को समझकर ही कोई भी काम करें। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आप अपने प्रिय से इस विषय पर बात करें। चुप रहकर अपनी परेशानी और न बढ़ाएं। आपकी सेहत पर नजर डालें तो आज आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। माता की सेहत में सुधार होने से आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन यादगार साबित होगा। आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपका सारा तनाव दूर कर देगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आज परिजनों के लिए आप कई तोहफे खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके काम की सराहना होगी जिससे दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शाम को अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपके जीवनसाथी का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। काफी समय से आप अपने कामकाज को लेकर व्यस्त चल रहे थे और आपको वक्त नहीं मिल पा रहा था। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप जितना एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे उतना ही बेहतर एक दसूरे को समझ पाएंगे। यदि कामकाज में आज कोई बाधा आती है तो आप उसे अपनी होशियारी से दूर करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी। आपके काम से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। इस समय कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जो आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल देगा। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन आज अचानक पैसों को लेकर आपका किसी से विवाद हो सकता है। आपको क्रोध से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों पर दबदबा बनाने की आपकी आदत आज घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। आज आपके जीवनसाथी आपसे असहमत रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

English summary

Daily Horoscope for 15 March 2020 Sunday

What does your Sunday, March 15, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, March 13, 2020, 18:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion