Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
15 मार्च राशिफल: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद खास
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस परिवर्तन का सकरात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को भी आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह सुबह जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर आपकी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आपको वायरल या कोई इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपकी कोई पुरानी याद ताजा हो जाएगी। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों का लेन देन करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। आज एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हो सकता है आपसे कोई बड़ी लापरवाही भी हो जाए जिससे उच्च अधिकारी की खरी खोटी भी आपको सुनने पड़े। बेहतर होगा आप कोई भी काम करते समय जल्दबाजी न करें। व्यापारी अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव घर में कलह की वजह बन सकता है। अगर आज आप शांति से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। हो सकता है आपको पहली नज़र में प्यार हो जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सराहा जाएगा। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। अगर आप व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हो सकता है आपका काम अधूरा ही रह जाए। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपकी इस समस्या का अंत जल्द ही होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। व्यापारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले कुछ अनुभवी लोगों की सलाह लेते हैं तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके हर फैसले का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पार्टनर आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। वहीं व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़े व्यवसायिक फैसले लेने से बचना होगा। अगर आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। निजी जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं जिस कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय का व्यवहार आपके प्रति ठीक न रहे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप जमकर परिश्रम करेंगे और आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज बड़े भाई के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो घरेलू कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, आपको उन्हें तनाव से दूर रखना होगा। दफ्तर में आप सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें और टकराव से बचें। इसके अलावा आज अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। यदि आज एक भी दस्तावेज इधर उधर हो जाता है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई अटका हुआ कार्य अचानक बन सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप अपने जरूरी कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों में आज कई बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने ग्राहकों से बात करते समय तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल नुकसान की वजह बन सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। वहीं कुछ मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर के कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो कामकाज की टेंशन घर पर न लाएं। इससे आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो अच्छे खान पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











