Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
15 मई राशिफल: कुंभ राशि वाले आज इस मामले में रहेंगे बेहद लकी
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लंबे समय से यदि मन में कोई इच्छा दबी है तो आज वो पूरी हो सकती है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे और सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा। कोई ऐसा काम न करें जिससे आप कानूनी दांव पेंच में फंस जाएं। अगर आप नौकरी करते हैं और आज आपके बॉस आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर जरूर गौर करना चाहिए। इससे आपका बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया है। तनाव कम रहेगा और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताकर आपको काफी खुशी मिलेगी, विशेष रूप से आप अपने बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। दफ्तर का काम कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त वक़्त मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कर्ज लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। उनका सहयोग आपके लिए बेहद जरूरी है। सेहत की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको खाने पीने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अतीत में किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। इसके अलावा अटका हुआ उधार भी अचानक वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप बचत की ओर अधिक ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिले। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा। माता पिता आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे। सेहत की बात करें तो दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज के दिन आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है, इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की जमकर तारीफ होगी। हालांकि आपको अहंकार से बचना होगा इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी अपना बर्ताव आप ठीक रखें अन्यथा आपके कठोर वचन आपकी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। खाद्य-पदार्थ से जुड़ा कारोबार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन क्लासेज का लाभ उठाना चाहिए। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं है। कान या दांत का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लॉकडाउन की वजह से यदि दोस्तों से कम्युनिकेशन गैप है तो आज अपने करीबियों का हाल चाल लें। कुछ अपनी कहें और कुछ उनकी सुनें, आपको अच्छा महसूस होगा। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको आर्थिक फायदा मिलने के आसार हैं। आज उदासी के बादल छंट जाएंगे और उम्मीद की एक नई किरण जागेगी। अच्छी सफलता पाने के लिए आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। पारिवारिक जीवन मे खुशहाली रहेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहें। यदि आपको लीवर से जुड़ी समस्या है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 31
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का बोझ अधिक रहने वाला है। आप दबाव महसूस करेंगे और इसकी वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। ऐसे में आस पास के लोगों के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। इसके अलावा अपने सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। व्यापारियों को आज अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपके कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। बेहतर होगा आप उनके साथ आदर और सम्मान से पेश आएं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। लगातार बैठकर काम करने की वजह से आपके नसों में खिंचाव आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। अपना टारगेट पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के सहयोग से आप कठिन काम को भी आसानी से कर पारंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अच्छे फायदे के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। मुमकिन है आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। आपका ये रवैया आपके जीवनसाथी को दुखी कर रहा है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपका परिवार ही आपकी प्रथमिकता होगी। आप अपनों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। खासतौर पर आज बच्चों को आप ज्यादा समय देंगे। उनकी पढ़ाई लिखाई में आप मदद करेंगे, साथ ही उनका उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ संबंधों में कड़वाहट आ गई है तो अपने गुस्से को दरकिनार करके अपने प्रिय को मनाने के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने काम से जुड़े फैसले न ही लें तो बेहतर होगा। अगर आप खुद का छोटा मोटा व्यापार करना चाहते हैं और आर्थिक मदद की जरूरत है तो आपको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दूसरों की कमियां निकालने की जगह यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो अच्छा होगा। वैसे भी इस समय आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहेगा। उम्मीद के अनुसार फायदा न मिलने से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर में आज तनाव का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें। गुस्से में आकर गलत शब्दों के प्रयोग से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आप अपने कर्जों को लेकर भी परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ने से शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आप अच्छी वाणी से अपना कोई बड़ा काम बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय पूरी मेहनत और समझदारी से अपने काम करने होंगे। आपके सहकर्मी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अगर आप उच्च अधिकारियों के सामने अपनी छवि बनाए रखना चाहते हैं तो आपको लापरवाही से बचना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें बाकी आपको अपने गुरुजनों के साथ अपने बड़ों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। किसी पुराने दर्द से आज कुछ राहत मिलेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। साथ ही दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से बात करते समय विवादी मुद्दे न उठाएं। इससे आप दोनों के बीच बहस हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आज आप उनकी सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल नहीं है। काम में मन नहीं लगेगा। आपको नकारात्मकता का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपकी थकान और तनाव बढ़ सकता है। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें रहेंगी। आज माता पिता से आपकी कहासुनी हो सकती है। परिजनों का सहयोग न मिलने से आप काफी उदास रहेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी जिससे आपको चिड़चिड़ापन और खीज महसूस होगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आपके समक्ष कुछ ऐसे मामले आ सकते हैं जहां न चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक



Click it and Unblock the Notifications