For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 मई राशिफल: तुला राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी मेहनत होगी सफल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातक विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अपने व्यवसायिक फैसले आप स्वयं ही लें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय ज्यादा बिताने का मौका मिलेगा। आज पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार कुछ रहस्मयी रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कुछ छिपा रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप समझदारी दिखाएं अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। छोटी छोटी बातों पर क्रोधित होने से बचें, इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपने प्रिय से दूर कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन औसत रहेगा। आप अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक संकट से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास और तेज करना होगा। नौकरी करने वाले जातक आज संभलकर रहें। काम के बीच ज्यादा इधर उधर की बातें न करें और समय का पूरा ध्यान रखें। दफ्तर में अचानक कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको ठीक ठाक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगा। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता से आपके बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नए व्यवसायिक प्रस्तावों पर सोच समझकर कर अपना फैसला लें। पैसों की बात करें तो आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। रुके हए किसी कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपका मन पढ़ाई में कुछ कम लगेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत में गिरावट आने से आप काफी परेशान रहेंगे। ठंडा पानी, कोल्ड्रिंक आदि से बचें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर अधिक ध्यान दें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी आर्थिक योजना की जरूरत है। इसके अलावा बिना सोचे समझे खर्च करने की अपनी आदत को बदलें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपके बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिजनों की मदद से आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय का प्यार और सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। काफी समय से जो कार्य लंबित पड़े हैं आज आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नही मिल रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी काम हाथ में लेने से बचना होगा। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप का नुकसान हो। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा कि पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि आप किसी कानूनी दांव पेंच में फंसे है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। लम्बे समय से रुका हुआ आपका काम दोबारा शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा पर काम का दबाव कुछ कम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी और व्यापारियों को इस समय अपना हर फैसला सोच समझ कर लेना होगा विशेष रुप से यदि आप नए काम के बारे में सोच रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है।भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो खाने पीने का अधिक ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें। आपको ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सफलता मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति होने से पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में उथल पुथल रहेगी। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। इसके अलावा घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। अगर आप शांति से अपनी बात रखेंगे तो जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के अलावा रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धन संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी जानने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको नियमित रूप से योग और ध्यान करना चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। रिश्तों में जो कड़वाहट चल रही उसे लेकर मन में जो उथल पुथल है आप उसे शांत करने की भी कोशिश करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहें। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में लापरवाही न करें। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलंदाजी न करें और अपने काम पर फोकस करें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आप जो भी काम करें नियमों और कानून के दायरे में रहकर ही करें। सेहत की बात करें तो ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 May 2021 Saturday

What does your Saturday May 15, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, May 14, 2021, 15:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion