For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 नवंबर राशिफल: धनु राशि वालों के विरोधी होंगे आज परास्त

|

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके अधूरे कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काफी दिनों बाद आज आपको मौज मस्ती करने का पर्याप्त समय मिलेगा। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। दोस्तों के साथ पार्टी में जाएं या फिर फिल्म देखें। अगर आप अपने घर में शांति का माहौल चाहते हैं तो परिजनों पर कुछ भी करने का दबाव डालने से आपको बचना होगा। आपको उनकी भी खुशी और भावनाओं के बारे में सोचने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जोश में आकर ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद नहीं रहेगा। काफी प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको कुछ सुस्ती महसूस हो सकती है लेकिन समय की कीमत आप अच्छी तरह समझते हैं इसलिए आपका कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा किये हुए कार्य फलीभूत होंगे। वरिष्ठों का ही नहीं बल्कि सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए साझेदारी आज लाभदायक रहेगी। आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। किसी बात पर आप दोनों के बीच मनमुटाव संभव है। आप चाहें तो बात को बढ़ने से रोक सकते हैं। पारिवारिक मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करेंगी तो घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। आज आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे क्योंकि आज कम मेहनत में आपको ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। अगर सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, इससे उनका अकेलापन भी दूर होगा। दफ्तर में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जिसमें आपकी दिलचस्पी और अनुभव दोनों ही कम हो। आपको पूरी मेहनत से अपने कार्य को निपटाना होगा ताकि आपके वरिष्ठ और बॉस को शिकायत का मौका ना मिले। अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है। घरेलू कलह के कारण आज आप तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा कि आप इन गंभीर मसलों पर ध्यान दें और सोच समझकर अपने फैसले लें। बेवजह की चिंता सिर्फ आपका कीमती समय बर्बाद करेगी। आप दिमाग शांत रखें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 44

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने निजी जीवन में कोई ठोस फैसला लेना पड़ सकता है जिससे आपका जीवन बदल जाए। यह सब अस्थायी होगा और चीजें धीरे धीरे आपके पक्ष में रूख करती नजर आएंगी इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। पारिवारिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं हैं। आपको जिस भावनात्मक समर्थन की उम्मीद थी वो आज परिजनों से न मिलने पर आपको निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। दफ्तर में आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है जिससे आपके बॉस का मिजाज गर्म रहेगा। आप सावधान रहें क्योंकि कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। अच्छे मुनाफे के लिए अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें। आज जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अजीब रहेगा। आप खुलकर उनसे बात करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप जीवन में कुछ कर दिखाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपकी गलत विचारधारा आपको आगे बढ़ने नहीं दे रही है। आर्थिक मामलों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है। व्यवसाय से जुड़े जातक किसी बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आप अपना व्यवहार अच्छा रखें। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। शाम को घर पर अचानक मेहमानों का आना हो सकता है। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। दफ्तर में वरिष्ठों के दबाव के कारण आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। हो सकता है मानसिक तनाव के कारण आप अपना काम समय पर पूरा न कर पाएं। आप अपना दिमाग शांत रखें वरना इस तरह आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप घर की साज सजावट में कुछ बदलाव और सुख सुविधा पर कुछ खर्च कर सकते हैं। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी इस समय अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप परीक्षा में बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज कोई सकारात्मक बात हो सकती है। बातचीत के द्वारा आप अपने जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को खत्म करने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा और आप दोनों कुछ घरेलू मसलों को मिलकर सुलझाएंगे। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम होगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका की ओर से मिला कोई तोहफा आज आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। कुछ पुराने कर्ज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य के लिए भी आप कुछ धन एकत्रित कर पाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन आप चाहें तो अपनी सूझ बुझ से कुछ फायदा कमा सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे और आपकी जीत होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन वाकई बहुत ही खास और रोमानी रहेगा। आपके जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बढ़िया करने वाले हैं। परिवार में शांति का माहौल होगा और घर के सदस्यों के बीच एकता और प्रेम बना रहेगा। ये अपने आर्थिक मामलों को गंभीरता से लेने का समय है। आप अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न करें, काम के साथ आराम भी करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने में अपना जी जान लगा देंगे। आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन में अगर आप पहले की भांति उत्साह और उमंग की कमी महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवनसाथी लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। आज उनके साथ ज्यादा समय बिताएं या फिर उन्हें डिनर पर ले जाएं। एक साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच की दूरियां भी खत्म होंगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संभलकर रहने वाला है। दूसरों के प्रभाव में आकर आज खर्च करने से बचें, नहीं तो खाली हाथ घर लौटना पड़ सकता है। आज माता पिता के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है लेकिन शाम तक सबकुछ शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 7:05 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों का साथ और स्नेह मिलने से आपका दिन और भी खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव संभव है। आप महसूस करेंगे कि आपका जीवनसाथी आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। उनकी गर्ममिजाजी आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज बिना किसी बाधा के आपके काम समय पर पूरे होंगे, साथ ही वरिष्ठों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में आज कलह रहेगी। अपने जीवनसाथी से ठीक से बर्ताव करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों की तंगी के कारण रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आज आप अपनी वित्तीय योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ उलझने से बचें, नहीं तो आज बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। आप व्यापार करते हैं और आज कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन आज दूर हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:55 से सुबह 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 November 2019 Friday

What does your Friday, November 15, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, November 14, 2019, 15:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion