Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
15 नवंबर राशिफल: इतवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
क्या है आज आपके भाग्य में? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी नहीं है लेकिन खर्च में वृद्धि संभव है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी से आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत आप भगवान शिव की पूजा से करें। इससे आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक ही सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। खुदरा व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते मौसम की वजह से आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खर्चे भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही करने से बचना होगा। आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को काफी संघर्ष के बाद आज आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सर्दी, जुकाम बुखार आदि से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप चिंतित रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। सेहत की बात करें तो नसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। झुंझलाहट में अपने वरिष्ठों या सहकर्मियों से उलझने से आपको बचना होगा। यदि आज आप बिना सोचे समझे बात करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा लेकिन आज कोई बड़ा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। बात अगर आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
केवल ख्याली पुलाव बनाकर अपना समय नष्ट न करें बल्कि अपने भविष्य की योजनाओं पर अमल करने का यही समय है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा इस ओर आप अपना कदम बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है लेकिन कुछ वित्तीय लाभ भी संभव है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद संभव हैं। उनका बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। उन्हें समझाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपको उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। अगर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपके कार्य में कोई बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास बीतेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी लगातार मेहनत और प्रयास का फल आपको मिल सकता है। आज वो मौका मिल सकता है जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि पैसों को लेकर पिता के साथ कोई अनबन चल रही है तो आज वो भी समाप्त हो जाएगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपका है क्योंकि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज अधिकांश मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आप कम मेहनत में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप नौकरीपेशा हों या व्यापार से जुड़े जातक, आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है लेकिन आपको अपने प्रयास और मेहनत जारी रखने होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेवजह की बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत आज घर की शांति को भंग कर सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपके प्रिय का मूड भी कुछ बदला हुआ रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत से जुड़ी किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज घर से जुड़े किसी गंभीर मामले में आपको फैसला लेना पड़ सकता है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनका अतिरिक्त ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत भी कर पाएंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। आप उन्हें कोई ऐसा उपहार दे सकते हैं जिसे पाकर वे बहुत ही खास महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपके करियर में कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा अपना हर वित्तीय फैसला आप सोच समझकर ही लें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications