Latest Updates
-
World TB Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्र का पांचवा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
15 अक्टूबर राशिफल: इन 7 राशियों का दिन रहेगा शुभ, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
क्या आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी या फिर अभी और करना होगा इंतजार, यह जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपका आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। उनका प्यार और सहयोग आपकी जिंदगी में खुशियां भर देगा। वैवाहिक जीवन में भी अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। हो सकता है आज आप दोनों घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सब कुछ संभाल लेंगे। दफ्तर में आज सहकर्मियों के साथ थोड़ा हंसी मजाक करके आपका तनाव कम होगा। पिछले कुछ दिनों से काम के दबाव के कारण आप काफी परेशान चल रहे थे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप थोड़ा बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे। यह सब आपके लगातार काम करने का नतीजा है। आप खुद को सेहतमंद और ऊर्जावान रखना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका ना दें। आपकी छोटी सी गलती भविष्य में आप पर भारी पड़ सकती है इसलिए आज जो भी काम सौंपा जाए मन लगाकर उसे पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। कोई तीसरा आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना ही करें तो बेहतर होगा, बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आज कुछ अधिक समय बिताने का प्रयास करें ताकि आप दोनों के रिश्ते में प्यार की मिठास बनी रहे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा। हालांकि आप समय पर अपने सारे काम निपटाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। इससे आपका व्यापार और आगे बढ़ेगा इसलिए जमकर मेहनत करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ का योग बन रहा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 6:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पुराने कर्जों के कारण कुछ आर्थिक समस्या आ सकती है। बेहतर होगा आप खर्च के साथ साथ बचत पर भी थोड़ा ध्यान दें ताकि भविष्य के लिए आप कुछ धन एकत्रित कर पाएं। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे और साथ ही अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए तारीफें भी बटोरेंगे। आप एक अच्छे टीम लीडर हैं और आपकी यह बात आज आपके वरिष्ठ और बॉस भी स्वीकार करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आज परिवार के समय बिताने के लिए आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा और आप दोनों मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचें, नुकसान होने की संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपके प्रिय मित्र से आज आपकी अनबन हो सकती है लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। सुनी सुनाई बातों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और पहले सच्चाई जानने का प्रयास करें। आप अपने आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले सोच समझकर लेंगे तो कुछ मुनाफा आपको मिल सकता है। उधार देने से बचें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको भविष्य की चिंता सताएगी और आप अकेलापन महसूस करेंगे किंतु पूजा पाठ में आप ध्यान देंगे जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सड़क पर बेकाबू गाड़ी ना चलाएं और बेवजह खतरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान रहेंगे। अगर आप अपना आपा खोते हैं तो बात बहुत आगे बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गई है। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको दिक्कत हो सकती है। बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना में लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज दफ्तर में बहुत ही सावधानी से अपना काम करें, आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है जिस कारण आपके वरिष्ठों का गुस्सा भड़क जाए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 44
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। काम में आपका मन लगेगा और आप जमकर मेहनत करेंगे। काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा लेकिन अपनी सूझ बुझ और बेहतर योजना से आप हर काम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत देखकर आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। अपने खाली समय का सदुपयोग करके आप कुछ मजेदार कर सकते हैं, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार होने की संभावना है। जीवनसाथी से अनबन आज आपको चिड़चिड़ा और उदास कर सकती है। आप दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर ये नोकझोंक किसी बड़े विवाद का रूप ले इससे पहले आपको मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए ताकि रिश्ते में फिर से मधुरता लौट आए। किसी करीबी मित्र के सहयोग से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपका तनाव बढ़ सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन संभव है। व्यर्थ की चिंता छोड़कर आज अपने जरूरी काम निपटाने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। साथ ही आज निवेश से जुड़े फैसले ना ही लें तो बेहतर होगा। अगर आपका व्यापार कपड़े या लोहे का है तो आज कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ से सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी आज की डेट बहुत ही रोमांटिक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। आज आपको आय का नया स्रोत मिलेगा। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए आपको अपने पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद ना करें और अपने काम पर ध्यान दें। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं आज उनसे आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा। यही नहीं जीवनसाथी के साथ आपकी आज की शाम वाकई कुछ खास गुजरने वाली है।
शुभ रंग: हरा गहरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। अपनों बीच समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य नाराज रहेंगे। ऐसे लोगों को "ना" कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें अन्यथा आज आप अपने लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आज यात्रा कर रहे हैं तो आप अपनी चीजों का ध्यान रखें, नहीं तो खोने या चोरी होने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हो सकता है आज चीजें आपके मुताबिक ना हो। निराश होने से कोई फायदा नहीं है, इससे आप अपना कीमती वक्त ही बर्बाद करेंगे। आर्थिक समस्या के कारण मन परेशान रह सकता है। अगर आपने अपने खर्चों पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले समय में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी की व्यस्त दिनचर्या के कारण वे आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है इसलिए सफलता पाने के लिए आपको अपनी ओर से और भी मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने काम के प्रति खुद को समर्पित कर दें जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तैलीय भोजन का सेवन करने से बचना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों को उठाने से बचें ताकि किसी तरह की अनबन ना हो। अपने प्रिय के प्रति ईमानदार रहें और झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। आज ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए पूरी जिंदगी आपको पछताना पड़े। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिनका लंबे समय से आपको इंतजार था। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने माता पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान पूजा पाठ में ज्यादा लगेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:00 से 3:00 तक



Click it and Unblock the Notifications











