For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 अक्टूबर राशिफल: जानें आज किन राशियों के खुलेंगे भाग्य

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध बनते हुए कार्य को भी बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अनावश्यक वाद-विवाद से आपका ही नुकसान होगा। इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आपका बिगड़ा हुआ कोई काम भी बनने की प्रबल संभावना है। अगर हाल ही में आपने अपनी पढ़ाई पूरी की है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। अगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों के साथ आपसी मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने परिवार को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। जीवनसाथी की तुनकमिजाजी आज आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप प्यार से काम लेंगे तो बात बन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

आज का राशिफल 15 Oct 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ती नजर आ रही है। बेवजह अपने जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत के कारण आप दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आप अपने प्रिय का भरोसा खो सकते हैं। अच्छे रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है, यह बात आपके लिए समझना बेहद जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप उनकी देखभाल में कोई कमी न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि पैसों को लेकर आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापारी जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में शॉर्टकट या कोई गलत रास्ता न अपनाएं। आप नियमों का पालन करें अन्यथा बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। शारीरिक थकान बढ़ सकती है और मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की आज कोशिश करें अन्यथा आपकी लापरवाही के कारण आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। काम का दबाव आप पर बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारी आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। बेहतर होगा आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापारियों को आर्थिक सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी या ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको संभलकर रहना होगा। आप कानूनी दांवपेच में फंस सकते हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। शाम को किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको एक अच्छी और सही योजना की जरूरत है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर इस तरह के मामलों में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें तो बेहतर होगा। हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया हुआ है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ गर्म रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं को भी समझना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट रहेगी। ऐसे में आसपास के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप किसी के लिए भी गलत शब्दों का प्रयोग न करें। दफ्तर में आलस्य से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्या के कारण आपका काम बीच में ही अटक सकता है। इस समय आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में यदि कामकाज का बोझ बढ़ जाए तो आप परेशान न हों बल्कि अपनी हर एक जिम्मेदारी को ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आपकी इस मेहनत का फल आने वाले दिनों में जरुर मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन कुछ लंबित बिलों को चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। खाने-पीने में लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। आप सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहा है तो निराश हताश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेकार की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास विफल हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। इस तरह के लोग आपकी सकारात्मकता को खत्म कर देंगे और नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से यदि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बीती पुरानी बातों को भूलकर आप इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनों के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि आपको अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सके। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई वित्तीय लेनदेन भी कर सकते हैं। घर का माहौल प्रसन्नचित रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से दूर एक प्यार भरा दिन बिताएंगे। आज आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव करेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से काम लेना होगा। फिट रहने के लिए प्रतिदिन हल्का फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। अगर आप सफल होना चाहते हैं तो इस समय आपको ऐसी लापरवाही से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। मुमकिन है आज आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने का भी फैसला लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगो को कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है। हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आप इस मामले से निपटने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपका झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय का व्यवहार कुछ रहस्मयी रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

English summary

Daily Horoscope for 15 October 2020 Thursday

What does your Thursday, October 15, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, October 14, 2020, 18:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion