Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
15 सितंबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
किसी करीबी से आज आपको बड़ा धोखा मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यह समय दुखी और निराश होने का नहीं है बल्कि अपने सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा होने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सभी सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप डॉक्टर से उचित सलाह लें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
माता पिता से कुछ मतभेद संभव हैं जिस कारण घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज दफ्तर का माहौल काफी गर्म रह सकता है। आपके बॉस का बर्ताव आपके प्रति कुछ रूखा रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। इधर-उधर की बातों में समय व्यर्थ न करें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी तनाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से उलझने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी के कारण आज उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य सौंप सकते हैं। अगर आप इस काम को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो निश्चितरूप से आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप कोई आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि खाने-पीने के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें। समय पर भोजन करे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
बच्चों को लेकर आज काफी चिंतित रहेंगे। उनका लापरवाह रवैया और जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। अगर बात कामकाज की करें तो व्यापार में पार्टनर के साथ आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जिससे भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिजूलखर्ची आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। शाम को दोस्तों के साथ आपको कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ ररंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर में शांति का वातावरण रहेगा और आप अपनों के साथ एक मजेदार दिन बिताएंगे। माता पिता की ओर से कोई खास तोहफा मिलने की संभावना है जिससे आपकी खुशी और बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन में सुधार लाने की आपकी कोशिश आज कामयाब होती नजर आ रही है। जीवनसाथी अपना कड़ा रुख छोड़कर आपसे प्रेम से पेश आएंगे। पैसों की बात करें तो आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। इसके अलावा आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी समझदारी से आज आप अपने निजी जीवन की किसी गंभीर समस्या का समाधान कर पाएंगे। अपनों के साथ रिश्ते में एक बार फिर निकटता और मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज के दिन आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापारियों के लिए स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। व्यवसायिक मामलों को लेकर आज आप काफी उलझे हुए रहेंगे। आज आप अपनी मां को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। उनकी सेहत में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा समय समय पर आप डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। दफ्तर में अगर आप अपने जरूरी कार्यों को कल तक के लिए टालेंगे तो आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने सारे काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। खुदरा व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज किसी दोस्त के साथ कुछ अनबन हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। ज्यादा क्रोध करने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:20 से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप कुछ निराश महसूस कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देने से अच्छा होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों और खुद की खुशियों पर ध्यान दें। अगर आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो शांत रहकर ही आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार ला सकते हैं। आपको जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी आपका गुस्सा शांत भी होता है इसलिए आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा, बेहतर होगा आप इसका भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। इस समय आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आप काफी पीछे रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। आज न तो कोई नुकसान होगा और न ही मुनाफा। अगर आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचना होगा। आपको कुछ जोखिम उठाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आत्मविश्वास में आप कमी महसूस कर रहे हैं तो अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें, आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने प्रिय मित्रों के साथ बिताए हुए मजेदार पल आज आपको बहुत याद आएंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपके लिए बेहतर होगा कि आप घर से ज्यादा बाहर न निकलें। फोन या इंटरनेट के माध्यम से अपने दोस्तों के संपर्क में रहें। कामकाज की बात करें तो स्थिति कुछ तनावपूर्ण रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार अधिक रहेगा। अच्छा होगा कि आप अपने काम के प्रति गंभीर रहें और वरिष्ठ अधिकारियों को किसी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों को छोटा-मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप अपने फैसले समझदारी से नहीं लेंगे तो आने वाले समय में आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बाहर की टेंशन घर में न लाएं। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपकी रचनात्मकता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। अगर आप फर्नीचर का कारोबार करते हैं तो आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज आपको मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं लेकिन आपको अपने बजट पर भी नजर बनाए रखनी होगी। माता पिता का प्रेम और सहयोग प्राप्त होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मानसिक परेशानियां कम होने से आपको राहत मिलेगी। पैसों को लेकर चल रही समस्या का आज समाधान हो जाएगा। अगर कुछ समय से आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज आप अपने लिए समय निकालें। अपने शौक पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपका कोई काम किसी वजह से अटक रहा है तो आज आपके वरिष्ठों की मदद से वह पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications