Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
16 अप्रैल राशिफल: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
अपने इस नए दिन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप अपनी रोमांटिक लाइफ का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने दिल की बात कहेंगे। आज आपके साथी भी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आज कुछ अतिरिक्त कार्यभार आपको संभालना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। अपने जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज देखकर आप चकित रह जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो आज आपको कम प्रयास और मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप नौकरी करते हैं तो कोई कठिन काम वरिष्ठों की मदद से आसानी से पूरा हो जाएगा। वहीं व्यापारियों का कोई बिगड़ा व्यावसयिक मामला आज बन सकता है जिसका उचित लाभ जल्द ही आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काफी समय बाद आज आप दोनों झगड़े झंझट से दूर कुछ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही मजेदार रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको दिल की गहराईयों से प्रेम करते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पैसों की तंगी आज दूर होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप गैस या अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा अपने खान पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपके रास्ते में कई बाधाएं आएंगी लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में आप समझदारी का परिचय देंगे और सभी परेशानियों का सामना आप पूरी हिम्मत और समझदारी से करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आज आपकी मुलाकात संभव है। मुमकिन है उनसे मिली तारीफें आपका जोश और उत्साह बढ़ाएगी। परिवार में खुशियां रहेगी। सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बीते कुछ समय से आप अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित चल रहे थे लेकिन आज आपको उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी भी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न देकर लक्ष्य पर फोकस करें। इस समय आपको अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके और जीवनसाथी के बीच झगड़ा हो सकता है जिससे घर का माहौल खराब हो जाएगा। क्रोध और अहंकार आपके किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। अपने सहकर्मियों के मामले में टांग अड़ाने से आपको बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके जीवन में अनावश्यक तनाव लेकर आएगा। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज छोटी सी बात पर परिजनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि घर में कलह बढ़ रही है। आपकी कई कोशिशों के बाद भी आज आप परिस्थिति को नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में मानसिक परेशानियां आप पर हावी रहेंगी और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। अगर आप भावनाओं में बहकर फैसले लेंगे तो भविष्य में यह आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की तंगी रहेगी। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 4 से 7:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अचानक आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आप उनसे बेहद प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज वे आपकी कोई ऐसी मांग पूरी कर सकते हैं जिसकी आपको कब से इच्छा थी। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक मुनाफा अटका हुआ है तो आज उसके मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप बिना किसी दबाव के काम करेंगे। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ अच्छे अनुभव होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज परिजनों के साथ आप सुकून भरा दिन बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के बिगड़े हुए बोल आपके बीच तनाव बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और अपने प्रिय को समझाने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके पार्टनर के प्रति आपका प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 3:40 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना होगा। आप उनसे कितना भी झगड़ लें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। बेहतर होगा आप उनकी पसंद नापसंद का ध्यान रखें। अगर आज आप विपरीत परिस्थितियों में संतुलित व्यवहार करेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर आपका ज्यादा धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करें, आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा। ज्यादा इधर उधर की बातें न करें, हो सकता है आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल जाए जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर के साथ ठीक तरह से व्यवहार करें अन्यथा आज मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आज अचानक आपको कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाते हैं तो बात को बिगड़ने से रोका जा सकता है। इस समय आपको अपने बड़ों के विचारों को महत्व देना चाहिए। शादीशुदा जीवन के असली मायने आज आप समझ पाएंगे। आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे उनके प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात संभव है। यह मुलाकात बहुत ही मजेदार रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अपने विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में आज कलह रहेगी। आप अपने जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश न करें। आपको अपने बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है। यदि किसी बात पर आप दोनों के विचार नहीं मिलते हों तो आप बेवजह की बहसबाजी करके अपने रिश्ते को कमजोर न करें। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं है। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरंअदाज कर रहे हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने साथी से बात करनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहेगा। अगर आप परीक्षा के परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं तो इसमें अभी थोड़ा और समय लग सकता है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए खान पान के साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आप नए काम की शुरुआत करना चाह रहे थे लेकिन किसी कारणवश आपका काम अटका हुआ था तो आज बात कुछ बनती नजर आ रही है। हालांकि इस समय आपको बहुत ही कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके वरिष्ठ आपके काम कुछ नाखुश रहेंगे। वे आपकी कुछ कमियां आपको बता सकते हैं, बेहतर होगा आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें और भविष्य में उन्हें न दोहराएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता और अपनापन देखने को मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप जिन योजनाओं पर काफी दिनों से काम कर रहे थे, आज उसका भरपूर फायदा आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कुछ बदलाव संभव है। संतान पक्ष से आज कुछ कष्ट मिल सकता है। पढ़ाई लिखाई में उनका ज्यादा ध्यान नहीं लगेगा। ऐसे में यह आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का भरपूर प्रेम आपको मिलेगा। यदि कोई समस्या आती है तो आपके प्रिय आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता गहरी हो सकती है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज बिगड़ सकता है। आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











