Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता
16 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, मिलेगी बड़ी सफलता
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके बीच विवाद होने से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर और शांत दिमाग से काम लेना होगा। उग्र होकर ऐसा कोई काम न करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी आज संभलकर रहना होगा। अपने जीवनसाथी को दुखी न करें। कामकाज के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप काफी परेशान रहेंगे। अगर किसी बात पर आप दोनों के विचार न मिलते हो तो ऐसी परिस्थिति में आपको शांत रहना चाहिए। बेवजह बहस करके आप अपनी मानसिक शांति को भंग कर बैठेंगे। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी कड़वाहट आएगी। अगर बात आपके रोमांटिक लाइफ की करें तो अपने पार्टनर से किसी भी तरह का वायदा करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा, लेकिन आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करने और संयम बरतने की जरूरत है। आज आप जरूरतमंदो की मदद कर सकते हैं। इससे समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप पर घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे आपका बोझ हल्का होगा साथ ही एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप उनकी सेहत को लेकर परेशान है तो आज आपको उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उस पर अड़े रहें। अपने निर्णय लेने की क्षमता पर संदेह न करें। यात्रा के लिए दिन शुभ है। आज की गई यात्रा फायदेमंद और मनोरंजक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आज अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर कर लें अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का साथ पाकर आपका मनोबल बढ़ेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से बेहद प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी खासतौर पर खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी आंखों की देखभाल करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीज़ों पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अधूरे काम आiज पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस का मूड खराब हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की जरूरत है। आपके बीच की अनबन का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी स्वभाव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आज आप एक दूसरे के साथ ज्यादा वक़्त बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। हालांकि परिश्रम कठिन करना पड़ेगा लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा जिससे न सिर्फ आपकी प्रसन्नता बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको आर्थिक लेन देन से भी बचना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज आप का ज्यादा ध्यान पैसों पर ही रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ फैसले भी ले सकते हैं। परिवार में कुछ अच्छी बातें हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। अपनी गुप्त जानकरियां दूसरों से बांटने से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। शाम को किसी करीबी मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के बीच प्रेम और अपनापन देखकर आपको संतुष्टि मिलेगी। यदि माता या पिता की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपकी अच्छी देखभाल के कारण उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको डबल फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को और मेहनत करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय के नए स्त्रोत ढूंढने होंगे। यदि आज आपके बड़े आपको कोई सुझाव देते हैं तो उस पर जरूर गौर करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:30 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी इस यात्रा से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है जिससे पैसों से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मसला सुलझ सकता है जिससे आपके घर में खुशाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी आज अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और सहकर्मी आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज आपके परिवार में तनाव बढ़ सकता है। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों की बात करें तो आज कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9:40 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से अपने उच्च अधिकारियों की सारी शिकायतें दूर कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी है तो शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लें। किसी करीबी की ओर से सहयोग नहीं मिलने से आप काफी निराश और उदास रहेंगे। यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है, इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। बच्चों के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण काम में अड़चनें आ रही है तो आज आपकी मुश्किल दूर हो सकती है और आपका काम बनने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बाहर का भोजन खाने से आपको बचना होगा। साथ ही आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारी आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारी बड़ा निवेश कर सकते हैं। निजी जीवन में आपको सुखद परिणाम मिल सकता है। यदि कुछ समय से आपके पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके पिता की नाराजगी दूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आप पूरी सतर्कता बरतें। वैवाहिक जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications