16 अगस्त राशिफल: आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य रहें थोड़ा सावधान

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें न करके यदि आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा सहकर्मियों से भी वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर द्वारा लिए हुए फैसलों पर भरोसा करना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक है। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय से यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अगर आप किसी मुख्य पद पर हैं तो आपको दूसरे कर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपके घर में चल रहा विवाद आज शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको काफी आलस और सुस्ती महसूस होगी। अगर आप एक्टिव रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान के साथ रोजाना कसरत भी करें। इसके अलावा ध्यान करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम में रफ्तार लाने की जरूरत है। दवा का कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ता मधुर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है। दफ्तर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 3:25 तक

आज का राशिफल 16 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। दफ्तर में आज कोई जरूरी मीटिंग हो सकती है जिसमें आप अहम भूमिका निभाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नयी डील की योजना आज आप बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि आपके माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने नीरस जीवन में कुछ रंग भरने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। इससे आपका तनाव कम होगा और आपको राहत मिलेगी। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी आ सकती है। पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातक किसी नए व्यवसाय में निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में ज्यादा लापरवाही न करें। आज आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपका पारिवारिक जीवन ही आज आपकी प्राथमिकता होगी। अपनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा और आपको खूब आनंद आएगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने वाला रहेगा। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है तो किसी कारणवश आज वो टल सकता है। आपको कुछ समय और इंतजार करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। अपनी गुप्त बातें ज्यादा किसी से शेयर करने से बचें अन्यथा आपके लिए मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो पुरानी बातों को भूलकर आपको एक नयी शुरुआत करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक ही मिलेगा। दफ्तर में आज बेवजह किसी से आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी परिस्थितियों से बचने का प्रयास करें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अचानक खर्चों में वृद्धि आपके बजट को बिगाड़ देगी। साथ ही अटके हुए धन की प्रप्ति न होने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपके लगातार चल रहे प्रयास रंग लाएंगे और आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को आप अपनी सूझबुझ से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन को लेकर भी स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी आपसे काफी नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। व्यापारी अगर कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो ज्यादा सावधान रहें। अगर आपके किसी मित्र से आपकी अनबन चल रही है तो आप बातचीत के द्वारा गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Sunday, August 16, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion