16 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान

आज के दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने का प्रयास करें। व्यापारियों को किसी नई डील को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपने इस परिश्रम का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आप आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। निजी जीवन की बात करें तो आपके जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आज के दिन आपको कर लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन कुछ मामलों में आपकी धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। लकड़ी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कोई भी बड़ी डील करने से आपको बचने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती है। उच्च अधिकारियों का रवैया आपके प्रति काफी कड़क रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बेवजह के झंझट में पड़कर आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद कर के भरोसा करने से बचें। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज अपने प्रिय को मनाने के लिए दिन अच्छा है। यदि आप प्यार से उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे तो मुमकिन है वे आपकी बात समझें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप लंबे समय तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आज किसी के साथ टकराव हो सकता है। इस तरह की बातों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान पड़ सकता है। इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आप काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आप पूरी मेहनत और सूझबूझ से अपना हर काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। होटल या रेस्टोरेंट्स से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आप जिस आर्थिक फायदे की उम्मीद कर रहे हैं, मुमकिन है वह आज आपको न मिले, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो खान पान में गड़बड़ी के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपने कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आज उनके चोरी या गुम होने की आशंका है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कपड़ों के व्यापारियों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। साथ ही आपको अपने बॉस का सानिध्य भी प्राप्त होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको तकरार से बचने की जरूरत है अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपको अपना तालमेल बेहतर करना होगा। थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो बदलते मौसम के कारण कोई परेशानी हो सकती है। आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आप के हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें और शांति से अपना पक्ष रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों से बचें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। ऑफिशियल पॉलिटिक्स में पड़ने से या सहकर्मियों की बुराई करने से आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप लोहे से जुड़ा कारोबार करते हैं कोई भी बड़ी डील करने से पहले की तरह सोच विचार कर लें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। आपके प्रिय का प्रेम भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनका गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आज आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। भूमि मकान से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। माता पिता के साथ आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आज आपको चिंतित रहेंगे। इस समय उन्हें उचित देखभाल के साथ आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion