For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 जुलाई राशिफल: आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा। क्या आज चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपको अपने कार्यों की योजना पहले ही तैयार कर लेनी चाहिए। आलस्य से बचें और लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो इसके लिए अभी आपको कुछ समय और इंतजार करना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा कि आप इस तरह की बातों से बचें और एकदूसरे को समझने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपने बड़बोलेपन के कारण आज आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप बोलने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि आप शांत रहकर मामले को ज्यादा बिगड़ने से रोक सकते हैं। पैसों की बात करें तो आर्थिक लेन देन करते समय आज आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा नुकसान संभव है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। अगर आप प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी भगदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। इससे आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और आर्थिक रूप से भी आपको मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और आपको इसका लीडर चुना जा सकता है। आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे रहेंगे। पैसों की बात करें तो अचानक खर्चे बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। अच्छा यही होगा कि आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

आज का राशिफल 16 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या नियमित करनी होगी। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है। विवाहित जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी को ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ दिन शांति में गुजरेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे और आपको तारीफें भी मिलेंगी। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपके हाथ सफलता लग सकती है। पैसों की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आज आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज अचानक किसी करीबी रिश्तेदार के घर आने से माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। काफी समय बाद आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। हालांकि इस समय उन्हें तनाव से दूर रखने में ही आपकी भलाई है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आप ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। किसी बात को लेकर मन में अनावश्यक भय रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप ज्यादा चिंता न करें। ईश्वर और खुद पर भरोसा रखें। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको आज ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। हालांकि थोड़ी परेशानी झेलने के बाद आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बड़े आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा कि आप उनकी बात सुनें क्योंकि वह आपका भला ही चाहते हैं। यदि आप परिवार के खिलाफ कोई भी काम करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातक सही सोच और सही फैसलों के बल पर आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई बड़ा खर्चा करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो अच्छा होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो अभी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हालांकि आप मेहनत करते रहें, जल्द ही आपको उचित फल मिलेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातक अपने व्यवसायिक मामलों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव रहेगा जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों या किसी अच्छे सलाहकार की मदद लेनी चाहिए ताकि आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएं। इस समय पढ़ाई के प्रति ज्यादा लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। इससे भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो किसी रिश्तेदार से आज आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप स्वयं को चिंतामुक्त पाएंगे और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार करने वाले लोग यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

किसी करीबी से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिलने से आपका दिन यादगार बन जाएगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे आज पैसों से जुड़ा कोई काम न करें। कामकाज का ज्यादा तनाव लेने से बचें क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही तनाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर से ज्यादा निकलना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज कोई भी काम बिना सोचे समझे न ही करें तो अच्छा होगा, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की जांच कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सुस्त रहेंगे और आलस महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 16 July 2020 Thursday

Daily Horoscope for 16 July 2020 Thursday, 16 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल, दैनिक राशिफल, 16 जुलाई 2020 Daily Horoscope in Hindi, Daily Horoscope in Hindi, 16 जुलाई, Daily Rashifal in Hindi, Daily Horoscope as per Astrology in Hindi, Zodiac signs horoscope, Horoscope for Thursday, July 16th 2020.
Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 17:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion