Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
16 जून राशिफल: सेहत को लेकर आज ये राशियां रहें सावधान
आज का नया दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई खुशखबरी मिलने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में बीतेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापारियों को आज फायदे का सौदा करने का मौका मिलेगा जिससे आपका कारोबार एक बार फिर से गति पकड़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आप तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज कामकाज में आपका कुछ ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप काफी उदास रहेंगे। हालांकि अगर आप थोड़ा सा और प्रयास करेंगे तो आप अच्छी वापसी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले अपने क्षेत्र से जुड़े जानकार और अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की कुछ पुरानी खट्टी मीठी यादों को दोबारा ताजा करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया जा सकता है। यदि आप मेहनत और ईमानदारी से अपना काम पूरा कर पाते हैं तो उच्च अधिकारियों की शाबाशी आपको मिलेगी। साथ ही आपकी तरक्की का सपना भी पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। यदि आज आप निवेश करते हैं तो आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आएगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन का आप पूरा आनंद लेंगे और आज जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर पारिवारिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो उसका अंत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। बातचीत के द्वारा अब सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी पर गुस्सा करने से बचें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो सोच समझकर ही अपनी योजनाएं बनाएं ताकि लंबे समय तक आपको फायदा मिलता रहे। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के सामने आज ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। आपका उतावलापन आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ओवरकॉन्फिडेंस में आकर कोई काम न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपकी किसी राय से आज सहमत रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को काफी संघर्ष के बाद आज सफलता मिलेगी। आज कुछ नए ग्राहक आपसे जुड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ शांति से पेश आने की जरूरत है अन्यथा आपके बीच आज बड़ा विवाद हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज के दिन आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। आपके कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है जिस कारण आप काफी निराश रहेंगे। यदि आप इन समस्याओं का सामना डटकर करेंगे तो जल्द ही इनसे छुटकारा मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिरता रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हो सकता है आप उनकी किसी बात से सहमत ना हों। ऐसे में बहसबाजी की जगह यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो बात ज्यादा बिगड़ेगी नहीं। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। अचानक कोई शारीरिक समस्या आपको घेर सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और लंबे समय से नई नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी मिल सकती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर लेने में ही आपकी भलाई है। किसी करीबी मित्र या परिजन से आज आपकी अनबन संभव है। ऐसे में अच्छा यही होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। खुद को तरोताजा और फुर्तीला रखने के लिए आपको हल्के-फुल्के व्यायाम करने चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको अच्छी रणनीति की जरूरत है। आज आप अपने सभी काम बहुत ही सोच समझकर करें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज कठिन मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपका कोई कार्य आज अधूरा ही रह सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज धन हानि संभव है। बेहतर यही होगा कि पैसों के मामले में आप सावधान रहें। घर का वातावरण अशांत रहेगा। आपके उग्र स्वभाव के कारण घर में कलह संभव है। अच्छा यही होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको सारी चिंताएं भूलकर अपनों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए और उनके साथ का भरपूर आनंद उठाना चाहिए। यदि जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आपके बीच एक बार फिर सब सामान्य हो जाएगा। अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करें। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल हो सकता है जिससे आप आसानी से धन अर्जित कर पाने में सफल रहेंगे। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज कानूनी दांवपेच से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए अभी घर से ही काम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस समय आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इस समय छोटी सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी योजनाएं एक बार फिर शुरू हो सकती हैं। यदि आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। पैसों की बात करें तो यदि आप अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू नहीं करेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आप नौकरी करते हैं और आपको पदोन्नति की उम्मीद है तो आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। यदि आज आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उन्हें निराश न करें। अगर आप स्टेशनरी या कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। आज का दिन परिजनों के साथ खूब मौज मस्ती में बीतेगा। भाई बहनों के साथ आज आप कुछ यादगार पल बिताएंगे। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और बेहतर होगा। आज रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में वे आपकी मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका कोई कार्य न बनने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। मुमकिन है कामकाज का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करें। अगर आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा अन्यथा आपके बिगड़े बोल के कारण हाथ में आया हुआ काम आसानी से निकल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विषम परिस्थितियों में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता की ओर से कुछ लाभ संभव है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो आज आपको अपना अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications