Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
16 मार्च राशिफल: इन राशियों को सोच समझकर करना होगा आज खर्च
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अपने किसी करीबी को आप कोई तोहफा दे सकते हैं। दूसरे खर्च भी हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने तय बजट से ज्यादा दूर न जाए। कामकाज की बात करें तो काम के प्रति अपना उत्साह कम न होने दें। छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक और पूरी मेहनत से करने का प्रयास करें क्योंकि आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापारियों को भी अच्छा फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को संभल कर करने की सलाह दी जाती है। अपने ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आप धूम्रपान से दूर रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका दिन तनाव में गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि वे आज आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास और तेज करना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का भी विचार कर सकते हैं। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्दबाजी से बचें। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा लेन-देन भी न करें। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आप के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। अनाज से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। सेहत की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। हो सकता है आज आप पर काम का दबाव भी अधिक रहे। व्यापारी अगर नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। निजी जीवन में कुछ तनाव रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप उधार लेन-देन करने से बचें। सेहत की बात करें तो तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव डालने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य और प्रदर्शन दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारिक मामलों में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुका हुआ धन वापस ले सकता है। पैसों की कमी के कारण अटका हुआ आपका कोई काम भी आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। हालांकि शाम तक आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनके साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहने के आसार है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विपरीत परिस्थितियों का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कठिन से कठिन कार्य को भी आप समय पर और सरलता पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। आपका रूखा व्यवहार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप कुछ चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर फोकस करें साथ ही अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी जमा पूंजी में इजाफा चाहते हैं तो आपको व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ आप पर अधिक रहेगा। काम का तनाव बढ़ने से आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अति उत्तम है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति उछाल आने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चल रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की सलाह से आज आपको कोई फायदा भी हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए खानपान के साथ आप रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपको गिरकर चोट लग सकती है। इसके अलावा वाहन का प्रयोग करते समय भी आप अधिक सावधानी बरतें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों को पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कपड़े के व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। साथ ही आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता पप्रगाढ़ होगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है। अपने प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सके तो आज उनके लिए कोई बढ़िया सरप्राइस प्लान करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications