Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
16 मई राशिफल: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज सुधार
आज का यह दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
हो सके तो जीवनसाथी से अपने गलत बर्ताव के लिए माफी मांगकर पिछली सारी पुरानी बातें भूल जाएं और एक नयी शुरुआत करें। झूठ का सहारा बिलकुल ना लें नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। घर के मसलों को सुलझाने के लिए आज का दिन उत्तम है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें, जल्दबाजी न करें। पैसों की बात करें तो संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें। आर्थिक मामले में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आज फोन पर आपकी बातचीत हो सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर बात करें। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। आज आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन आर्थिक तंगी नहीं आएगी। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आपको ध्यान का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज कोई भी अहम फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहें। आप अपना अच्छा बुरा बेहतर जानते हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह लेने के बाद ही निवेश करें। दफ्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। साथ ही दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं और न ही किसी के साथ झगड़े में पड़ें, बेवजह आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय गुजारेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन संघर्षमय रहेगा। परिजनों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। घरेलू मामले आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। वित्तीय तौर पर आज कुछ सुधार आ सकता है। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस को खुश करने के लिए एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश न करें, आपसे गलतियां हो सकती हैं और आप पर काफी दबाव बन जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विलंब होने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ सुख और समृद्धि में वृद्धि करेगा। शाम को कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। अपनी ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के लिए काम के साथ आराम भी करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आज छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए बढ़िया मौका ला सकता है। अगर आप सूझ बूझ से काम लेंगे तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आज माता आपकी वजह से दुखी महसूस कर सकती हैं इसलिए आपको ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि मन में कोई दुविधा है तो साफगोई से अपनी बात कहने में घबराएं नहीं। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप बहुत फ्रेश फील करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप में गजब का उत्साह रहेगा और आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। आपका प्रबल आत्मविश्वास आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। काम का भार कम रहेगा और आज आपको आराम करने के लिए काफी समय मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की बात करें तो लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक संपर्क बन सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। घर बैठे ही काम करने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपके बॉस का मूड खराब रहेगा इसलिए आलस त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों के साथ भी गॉसिप करने से बचें। जीवनसाथी की ईमानदारी पर बेवजह शक न करें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ जाएगी। याद रखें रिश्तों की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। आर्थिक परशानियों के चलते आप काफी बुझे हुए रहेंगे। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए हिम्मत से काम लें। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। शांत दिमाग से आप अपनी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। बातचीत में कुशलता और अपनी चतुराई से आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज वाद विवाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। मेहनत से कमाया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक सकता है। आपकी फिजूलखर्ची से आपके जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यस्त दिन के बावजूद आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करें न की उसे कल के लिए टालें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को थोड़ा ज्यादा समय दें। तभी आपकी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। साथ ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। कामकाज में चली आ रही लंबे समय से आपकी किसी परेशानी का आज समाधान हो जाएगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। आपके प्रिय की समझदारी और सकारात्मकता आपको काफी प्रभावित करेगी। काम का बोझ तनाव देगा और ये खीझ की वजह बन सकता है। कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं आप बेहतर महसूस करेंगे। कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। आज आपको अपनी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव करने पड़ सकते हैं। बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय न गवाएं अन्यथा हाथ आया कोई अच्छा मौका निकल जाएगा और आपको पछताना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। ज्यादा काम करने की वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा काम के साथ आज आप आराम पर भी ध्यान दें। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके जीवनसाथी से कुछ कहासुनी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें क्योंकि आपकी समझदारी बिगड़े मामले को सुलझा सकती है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। अचानक आयी कोई नई जिम्मेदारी आपके दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आज आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में स्थिति बहुत तनावपूर्ण रहेगी। अपने शब्दों पर ध्यान दें ताकि आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आप यह बात भली भांति जानते हैं कि आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज कई बाधाओं के बावजूद पूरा हो जाएगा। अगर पैसे के मामले में आप अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो आज आपकी एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे। साथ ही योग करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











