For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 मई राशिफल: सिंह राशि वाले न करें आज ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काफी समय बाद आपको अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप सारे तनाव भूलकर इस अवसर का पूरा आनंद लें। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और आप काम को अलग रखकर आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा साथ ही आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करेंगे। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो हो सकता है आखिरी वक्त पर आपको अपनी आपकी योजना बदलाव करना पड़े और आपकी यह यात्रा टाल जाए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप पर घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा लेकिन आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा बल्कि एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़ा लेन देन करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। वहीं व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आपकी सेहत की बात करें तो शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज सेहत से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कम होगा। आप अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना हैं। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे हैं आप का वो काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा, लेकिन आपकी आपसी समझ अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपकी मुलाकात आपके पार्टनर से नहीं हो पा रही है लेकिन आज आपको मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। माता पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। अपने कठिन परिश्रम के लिए आपको खूब तारीफें मिलेगी साथ ही आपकी छिपी हुई प्रतिभा सबके सामने आएगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत हैं। जल्दबाजी में आप कोई बड़ी लापरवाही कर सकते हैं जिससे आपका काफी बड़ा नुकसान हो सकता हैं। आपके गुस्से पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा और आपका आक्रामक मिज़ाज आपकी मुश्किलें बढ़ा देगा। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपकी काफी आलोचना कर सकते हैं। काम के साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों के बीच रहकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आप मिलकर घर की जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। धन हानि हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपना खास ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज सेहत से जुड़ी कोई परेशानी ही सकती है। बाहर का भोजन खाने से आपको बचना होगा। इसके अलावा खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी आपको बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापरियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। आपको कोई भी नयी डील करने से बचने होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूटा होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर बहसबाजी से बचें। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आपको तारीफें और सम्मान मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक साबित होगा। आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आपके के बीच मनमुटाव करा सकता है। घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी अच्छी महसूस करेंगे। आज अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आपको अपने बच्चों पर काफी गर्व महसूस होगा। आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका पूरा हाथ बटाएंगे। इससे आप दोनों को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आप आपके प्रिय की सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। दफ्तर में आपको विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी से आपके उच्च अधिकारी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें। साथ ही सुस्ती और आलस्य से बचें। अगर आप व्यापारी है और साझेदारी में कोई कारोबार करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी मित्र से आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। यदि आज कोई जरूरतमंद आपके पास मदद मांगने के लिए आए तो निस्वार्थ भाव से उसकी सहायता करें। इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत की बात करें तो आज आप थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। खुद को ऊर्जावान और तरोताजा रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम के साथ अपने खान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप सोच समझकर ही खर्च करें। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं हैं। घर और बाहर आज किसी भी तरह के विवाद से बचने की आपको सलाह दी जाती हैं। दूसरों के मामले में अपनी टांग न अड़ाएं और न ही किसी के बारे में ज्यादा टिपण्णी करें। आप बस अपने काम पर फोकस करें। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाएगा जिससे आपकी सेहत में गिरावट संभव हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आपकी आमदनी में इजाफा होगा, साथ ही आपके खर्चों में भी कमी आएगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ अलग और बढ़िया करने कर सकते हैं। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आपको काफी सुकून मिलेगा। घर में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आप ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर अपने वरिष्ठों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी जिससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा। अगर आप व्यापार से जुड़े है तो आपको उम्मीद के अनुसार ही मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात जाग कर काम करने से बचें, इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और पैसों से जा चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आज काम का दबाव अधिक रहेगा जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपने पार्टनर से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 16 May 2021 Sunday

What does your Sunday May 16, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 15, 2021, 14:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion