Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
16 अक्टूबर राशिफल: कुम्भ राशि वालों का दिन रहेगा खास, बाकियों को भी मिलेगी आज कुछ राहत
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुसीबतें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ परेशनियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। हो सकता है आप अपना आपा खो दें। आपको समझना होगा बात बढ़ाने से कोई फायदा नहीं है, आपको अपनी तरफ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है। इस तरह के मामलों को प्यार और शांति से सुलझाया जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज आपको अपने परिश्रम का फल मिलेगा और आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिछले कुछ समय से आपके उच्च अधिकारी आपके काम से नाखुश चल रहे थे लेकिन आज आप उनकी शिकायत दूर करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपकी पढ़ाई में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने गुरुजनों की मदद लेते हैं तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है जिससे आपको अच्छा खास लाभ मिलेगा। आज आपको लंबा सफर करना पड़ सकता है। भागदौड़ के कारण सेहत कुछ कमजोर रहेगी। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें। जरूरतमंदों की मदद करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख और शांति का वातावरण होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप उनसे दूर हो सकते हैं जो आपके दिल के करीब हैं। पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी, यह सब आपके जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का ही परिणाम है। अगर समय रहते आपने सब कुछ नहीं संभाला तो आपको भारी नुकसान का उठाना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर ना जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। आज रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। आप धैर्य से काम लें, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: हल्का बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। आज किसी अन्य स्थान पर आपका ट्रांसफर हो सकता है। व्यापर करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अपने नए काम को लेकर आप काफी भागदौड़ करेंगे। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। मुमकिन है जीवनसाथी से छोटी सी बात पर मनमुटाव हो जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने बढ़े हुए क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। आज की गई यात्रा से आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। सेहतमंद रहने के लिए कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें। ज्यादा काम का बोझ लेकर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से ना थकाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आज आप परिजनों के साथ कुछ मजेदार समय बिता सकते हैं। हो सकता है आप कहीं बाहर घूमने फिरने का भी मन बनाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। दफ्तर में आपके वरिष्ठ और बॉस आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। ये खुशखबरी आपके प्रमोशन की हो सकती है। आज रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा। आज आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में ही डूबे रहेंगे। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आपको आश्चर्यचकित कर देगा। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 11:30 से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में संभलकर रहें। खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट कुछ गड़बड़ हो सकता है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है। आपको समझना होगा कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें हल होने की जगह बढ़ेंगी। अपना दिमाग शांत रखें और जरूरी मुद्दों पर ध्यान लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को नजरअंदाज करना घर में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप बस जमकर मेहनत करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका बड़बोलापन आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। जब तक आपकी राय ना मांगी जाए दूसरों के मामले में कुछ ना ही बोलें तो बेहतर होगा। दोस्तों के साथ हंसी मजाक में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो किसी बड़े विवाद का रूप ले सकता है। आपको बहुत ही सावधानी और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भग्यशाली रहेगा। किसी छोटे से काम के पूरे होने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपने पार्टनर के दिल की बात जानकार आपको बेहद प्रसन्नता होगी। अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो शराब का सेवन करने से बचें, इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आज इस राशि के बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज घरेलू मुद्दे दिमाग पर हावी रहेंगे जिस कारण मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत से ज्यादा चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा बल्कि इसका बुरा प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें। बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है लेकिन आप हिम्मत ना हारें क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ अच्छा हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय आपको बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है। आज आप जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश ना करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी की मदद से आप अपने रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में आप दोनों की अनबन बढ़ सकती है और छोटी सी बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। आप ज्यादा उग्र ना हो और शांति बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है लेकिन पैसों के मामले में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। आज आपको किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा को काफी सराहना मिलेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ हल्का रहने से आपको अपने और परिवार के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। इसे नजरअंदाज ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप बाहर का खाना खाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आप नौकरीपेशा हैं तो आपके वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा या फिर ये कहें कि यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है। आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता और आशाजनक परिणाम मिलने से आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप किसी खूबसूरत स्थान पर मुलाकात के लिए जा सकते हैं। हालांकि आपकी यह मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी लेकिन आपके लिए यादगार साबित होगी। आज अचानक काम के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। मन शांत रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे जिनके कारण आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ बिगड़े हुए रिश्ते में सुधार आएगा और आप दोनों के बीच का प्रेम बढ़ेगा। आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे और आराम करने पर ध्यान देंगे। दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपके काम में तेजी आएगी। साथ ही आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आप राजनीति से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और खुशियां रहेगी। आपके पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। शाम को आप अपने साथियों के साथ कुछ खुशनुमा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास बीतने वाला है। उनका प्यार भरा रूप देखकर आपको फिर से उनसे प्रेम हो जाएगा। आज आप दोनों घूमने फिरने का भी जमकर आनंद उठाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। कामकाज की बात करें तो लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आज कुछ रंग लाएगी और आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलेगा। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पैसों की तंगी के कारण कुछ अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। काम को अलग रखकर आप आराम पर पर भी ध्यान दें, आपके लिए बेहतर होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आज की गई यात्रा से आपका समय और पैसा दोनों नष्ट होंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











