For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 सितंबर राशिफल: जानें बुधवार का दिन किन राशियों के लिए लाएगा शुभता

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आप ज्यादा माल स्टोर करने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचना होगा। सहकर्मियों से अपनी पर्सनल बातें शेयर न ही करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएं, आपका तनाव कम होगा। आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। आपको कोई अनजाना भय सता सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मांसपेशियों या नसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपके जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इसका परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बस अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप अपने पैसों का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिल सके। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें ताकि आपको पर्याप्त आराम मिल सके।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको अपनी तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। लोहे का व्यापार करने वालों के दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। गुरुजनों की मदद से पढ़ाई में आ रही बाधा आज दूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका आर्थिक प्रयास फलीभूत हो सकता है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। मेहनत के अनुरूप फल मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अतीत में लिए किसी महत्वपूर्ण फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के साथ समय बिताकर मन को सुकून मिलेगा। आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा और उनके बर्ताव में भी नरमी आएगी। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा हंसी मजाक में कही हुई कोई बात विवाद का रूप ले सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। वाणी में कठोरता के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकता है। गुस्से में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा ताकि आपके काम सुचारू रूप से चलते रहें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वित्तीय मामलों में आपको बहुत ही संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप रोजाना ध्यान करें। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है इसलिए खुद का ध्यान रखें। आज किसी करीबी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और मन लगाकर अपना हर काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। हालांकि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ बेकार की बहसबाजी करने से बचें। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। अपने बॉस के साथ तर्क वितर्क करने से बचें अन्यथा आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को भी वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में करोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसा कोई काम न करें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। ज्यादा तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे अन्यथा नुकसान संभव है। उधार लेने और देने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज जो भी कार्य सौंपा जाए उसे पूरी मेहनत से करने की कोशिश करें। आलास्य बिल्कुल न करें, आपके लिए मुश्किल हो सकती है। व्यापारियों को कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। नया काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए अच्छे खान पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप काफी चिंतित रहेंगे और मन में कुछ उथल पुथल रहेगी, लेकिन अपनों के सहयोग और प्यार मिलने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतना चाहते हैं तो आपको अपने काम के प्रति समर्पित रहने की जरूरत है। सभी के साथ मिलजुलकर काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। हाल में हुई किसी नुकसान की भरपाई करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। आज पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:25

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रहों की स्थिति स्वास्थ्य को लेकर अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारियों को छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में कोई व्यवसायिक मामला आपको परेशान कर सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जगह आपको मन लगाकर पढाई करनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज आपके खर्चे कम होंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी थकान भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबित कार्यों का बोझ भी आप पर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप कोई पुराना उधार भी चुका सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिलेगा लेकिन रिश्तों में प्यार और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्या है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आप काफी भावुक महसूस करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज आप आर्थिक रूप से किसी अपने की मदद कर सकते हैं। इससे आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी बड़े क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। इससे आपका कारोबार काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की किसी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:25

English summary

Daily Horoscope for 16 September 2020 Wednesday

What does your Wednesday, September 16, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, September 15, 2020, 15:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion