For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, हो सकती है तरक्की

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

रोमांटिक लाइफ हो या मैरिड लाइफ आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के संबंध प्रगाढ़ होंगे तो प्रेमी जोड़ों का प्रेम और भी गहरा होगा। कामकाज की बात करें तो आज काम में आपका मन ज्यादा नहीं लगेगा। हालांकि इस समय आपको अपने काम पर भी ध्यान देना चाहिए। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार करने वाले जातक आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी किसी नयी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। घर परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला आज सुलझ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको अभ्यास करते रहना चाहिए। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन आपके जीवन में आ सकता है। मुमकिन है आपका मनचाहा ट्रांसफर हो जाए। आप इससे बेहद खुश रहेंगे। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आज परिजनों से मुलाकात करने का मौका आपको मिल सकता है। व्यापारियों को आज कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलने से आपका तनाव कम होगा। आपकी सेहत की करें तो आज स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है जिसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा, बेहतर होगा आज आराम करें। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन आज आप मन लगाकर काम करेंगे। संभावना है कि आज आप कोई कठिन कार्य आसानी से और समय पर पूरा कर लेंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहें क्योंकि आपके वरिष्ठ आप पर नजर रखे हुए हैं। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में चिड़चडापन देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। आपकी मुलाकात बहुत ही रोमांटिक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। मुमकिन है परिजनों के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज अचानक आपका बड़ा खर्चा हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास से किये हुए कार्य हमेशा अच्छे परिणाम देते हैं लेकिन अति आत्मविश्वास कई बार व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज आपके अंदर क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में कई नकारात्मक भाव आ सकते हैं। बेहतर होगा आप पुरानी बातें भूल जाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है जिससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि आप व्यर्थ की चिंता छोड़कर आज कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आपकी आमदनी में इजाफा हो। बेहतर होगा आप सही दिशा में मेहनत करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके काम में कोई रूकावट आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना देखने को मिलेगी। अगर आपके जीवनसाथी आपसे रूठे हुए हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है आज वे आपकी बात समझेंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप शांति और सूझबुझ से काम लेते हैं तो कई सारी परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिजन आपको गलत समझ सकते हैं। ऐसे में आज घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उन्हें शांति से अपनी बात समझाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ अपने संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें। इस तरह उनकी आलोचना करके आप स्वयं की छवि बिगाड़ रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिठाकर चलें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको छोटा मोटा फायदा मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत के प्रति आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। अगर आप खुद का ध्यान नहीं रखेंगे तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी आपको कोई प्यारा सा सरप्राइज दे सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी वे आपकी मदद कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा मिल सकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। आज आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में किसी भी प्रकार के मनमुटाव या झगड़े से आपको बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार चला जाएगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता है तो आज कुछ ऐसा करने के लिए दिन अच्छा है जिससे आप दोबारा वही उत्साह और जोश महसूस करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप अपने प्रेम प्रस्ताव के जवाब का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि इस समय आपको धैर्य और संतुष्टि से काम लेना होगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और आप दबाव भी महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आपके घर में स्थिति तनावपूर्ण चल रही है तो आपको सभी के साथ आज नम्रता से पेश आना होगा। यदि आपके विचार आपस में नहीं मिलते हैं तो इस समय आपको शांत रहना होगा। व्यापार हो या नौकरी आज अचानक आपको कोई फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा लेन देन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रेमी/प्रेमिका से अनबन आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपनी बात साफ दिल से रखें और किसी तरह के झूठ का सहारा न लें। कामकाज के दबाव कारण यदि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आप अपने काम को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको सभी विकल्पों के बारे में अच्छी तरह सोच लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में इसका उचित लाभ आपको मिले। काम हो या निजी जीवन, आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर कई सारी जिम्मेदरियों का बोझ रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। मुमकिन है आज किसी करीबी की आप वित्तीय रूप से मदद करें। आज आप किसी खास व्यक्ति से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। इससे आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज मानसिक रूप से आप बहुत मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आप ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। आप नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आज आप समझ पाएंगे कि छोटी छोटी बातें भी अक्सर बड़ी खुशियां दे जाती हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपसी तालमेल की कमी के कारण आपके बीच तनाव बढ़ रहा है। आप अपने रिश्ते को मजबूत करने की पूरी कोशिश करें। आज माता पिता भी आपके रवैये की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत का ध्यान रखें। अगर आप लापरवाही करेंगे तो खराब स्वास्थ्य का असर आपके दिनभर की योजनाओं पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आज आप अपना कोई आर्थिक फैसला जल्दबाजी में ले सकते हैं। आज आपको गुस्से में आकर कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। मुमकिन है आज आप नौकरी छोड़ने का भी मन बनाएं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा, परिस्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आज परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 April 2020 Friday

What does your Friday, April 17, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, April 16, 2020, 16:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion