Latest Updates
-
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
17 अप्रैल राशिफल: मीन राशि वाले करें आज ये काम, मिलेगी सफलता अपार
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर एक क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत महादेव की आराधना से करें। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। फिजूलखर्ची आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार में मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी करीबी से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की भी जरूरत है। बड़े व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में अगर आप सोच समझकर अपना फैसला नहीं लेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आएं। बेवजह अपने प्रिय पर क्रोधित होने से बचें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आज आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम सौंपा है तो आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें। जल्दबाजी से बचें और अपनी छोटी-छोटी गलतियों को बार-बार न दोहराएं। लकड़ी के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहें। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर में आज तनाव का माहौल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कलह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। पैसों के मामले में आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको बॉस के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। आज आपको कुछ नया भी सीखने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ने आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। दूसरी ओर आज जीवनसाथी के साथ भी कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। जल्द ही आपका काम शुरू हो सकता है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार भी आने की संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपका स्वास्थ्य पहले से ही ठीक नहीं चल रहा है तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के बर्ताव में भी रूखापन रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको अपना संबंध बेहतर करना होगा। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको तनाव महसूस हो रहा है या लगातार सिरदर्द की समस्या हो रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा किसी मित्र के साथ वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा नहीं आपका पूरा दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है और आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अपने उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर आप अधिक सजग रहें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही मानसिक रूप से तैयार रहें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा वरिष्ठ सख्त कदम उठा सकते हैं। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। हो सके तो आज अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दफ्तर में किसी के साथ व्यक्तिगत मनमुटाव से बचें। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसे की बात करें तो आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्याओं का अंत होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। यदि हाल ही में आप किसी विदेशी कंपनी से जुड़े हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। बैंकिंग सेक्टर के लोगों की तरक्की हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। आपके बीच का तनाव घर का वातावरण बिगड़ सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज मां दुर्गा की कृपा से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज माता को सफेद पुष्प जरूर अर्पित करें। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आसानी से आपके सभी काम पूरे होंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपनों के लिए आप तोहफे भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











