Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
17 अगस्त राशिफल: आर्थिक संकट से बचने के लिए मकर राशि वाले करें ये काम
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप तनाव से दूर और शांत भरा दिन गुजारेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ आपके प्रमोशन का फैसला ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत सफल हो रही है। व्यापारियों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ बड़े क्लाइंट्स के साथ आपकी मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन में छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो अपनों के सहयोग से आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की कुछ पुरानी अच्छी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। हालांकि आपको पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और आराम से अपने कार्य निपटाने की कोशिश करें। आज वाद विवाद से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा चीज़ें आपके विरूद्ध जा सकती है। भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है जो आपको मानसिक तनाव भी दे सकता है। कामकाज से जुड़े जरूरी दस्तावेज ठीक से रखें, नहीं तो बेवजह आपको परेशान होना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो असमय भोजन करने की आपकी आदत के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज ऐसे लोगों को न कहने के लिए तैयार रहें जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखते हो।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। भाई बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का मामला आज सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अकेला महसूस कर रहे हैं और आपको अपनों का साथ नहीं मिल रहा है तो निराश होने कि जरूरत नही है, जल्द ही परिस्थितियां बदलेगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर बात आपके काम की करें तो आज कोई भी बड़ा फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी नही करनी चाहिए। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जहां तक बात पैसों की है तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। हो सकता है आपको किसी लंबे चौड़े पुराने बिल का भुगतान करना पड़े। सेहत आपकी गड़बड़ रहेगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ खुद पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार में यदि लगातार आपको नुकसान हो रहा है और आप काफी निराश है तो आपको एक नई शुरुआत करनी चाहिए। सबसे पहले आप अपने दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल दें, बस मेहनत करें और ईश्वर पर भरोसा रखें। यदि मन में कोई दुविधा है दुविधा और आपको समझ नही आ रहा है कि क्या करें तो आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें। प्यार के मामले में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन मे कलह रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आज कुछ ज्यादा खर्च होता है तो किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवादित मुद्दों पर बोलने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक रूप आज आप सुरक्षित महसूस करेंगे। पिता के सहयोग से आपको आर्थिक मुनाफा होगा। कामकाज की बात करें तो व्यर्थ की चिंता छोड़ आप बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लंबी यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी थकान और कमजोरी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा आप अपने पिता या अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। आज आप खुद को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे साथ ही आपकी सकारात्मकता आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपको पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अपनों के साथ रिश्ते में सुधार लाने का भी आपको प्रयास करते रहना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारियों को नयी योजनाओं पर काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी किसी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नही रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही लाभदायक है। धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में काम के प्रति आपकी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा आपको अपने सहकर्मियों की बुराई और उनकी गलतियां निकालने से बचें। व्यापारियों का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी अटके हुए व्यवसायिक मामले को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में राहत देने वाला रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी आलोचना कर सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे तो नौकरी जाने का भी खतरा है। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आपको उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। शाम को किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हो सकता है दफ्तर में वरिष्ठ आपके साथ कुछ सख्ती से पेश आएं। खुदरा व्यापारियों को आज छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। किसी अटके हुए व्यवसायिक मामले में आपके हाथ आज निराश लगेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। यदि आपके प्रिय अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो आज उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आर्थिक संकट से बचने के लिए समझदारी से खर्च करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी में परिवर्तन संभव है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका कोई पारिवारिक कर्ज खत्म खत्म हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ खटपट हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो जंक फूड से परहेज करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका ज्यादा ध्यान पूजा पाठ में रहेगा। इससे आपका तनाव कम होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही आप बेहद उत्साहित रहेंगे। वहीं व्यापारियों की पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। पारिवारिक जीवन मे स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक



Click it and Unblock the Notifications