Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
17 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दिन रहेगा आज खास, आप भी जानें अपने दिन का हाल
आज किन राशियों की खुल जाएगी किस्मत और मिलेगी उन्हें बड़ी सफलता और किसका होगा चुनौतियों से सामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। हो सकता है आज आपको अपने किसी करीबी से शुभ समाचार की प्राप्ति हो जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना ना रहे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपके कामकाज की बात करें तो आज के महत्वपूर्ण कार्य कल पर टालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी इस बात से नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम समय पर पूरे करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा व्यावसायिक लेन देन कर सकते हैं जो काफी समय से अटका हुआ था। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
शुभ समय: प्रातः 5:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपका अधिकांश समय ख्याली पुलाव पकाने में जाएगा। इस तरह सोचने से आपको सफलता नहीं मिलेगी बल्कि यह समय कुछ कर दिखाने का है इसलिए हिम्मत दिखाएं और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको पढ़ाई को लेकर और गंभीर होने की जरूरत है। पूरी एकाग्रता के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी करें ताकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सके। आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातें भी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आज आप खुद पर नियंत्रण रखें। दफ्तर में जिस नए प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं आज आपके वरिष्ठ उस पर आपसे कोई महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से वित्तीय अस्थिरता के कारण आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज आपको कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्य करने से बचें अन्यथा आप चोटिल हो सकते है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। इस अवसर का आप भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य में इससे आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आप इसी तरह मेहनत करते रहें तो जल्द ही आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ का योग बन रहा है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आप अपने इस रिश्ते की अहमियत को समझ पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ गलत बर्ताव के लिए आपको काफी शर्मिंदगी महसूस होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज सेहत से जुड़ी समस्याएं उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आलस भी महसूस करेंगे। तंदुरुस्त और फुर्तीले रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है। साथ ही समय पर भोजन भी करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। लंबे समय से जिस तरक्की की आप उम्मीद कर रहे थे आज वो आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि आज कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते समय अपने साझेदार के पक्ष को भी समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो आज अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यह पल लंबे समय के लिए यादगार बन जाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। उनके आक्रामक स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थी लेकिन आज उनका मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। मुमकिन है एक बार फिर वे प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ाएं। आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। आय का नया स्रोत प्राप्त करने की आपकी कोशिश आज रंग ला सकती है जिससे पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। इसमें आपको अपने किसी करीबी की पूरी मदद माइन की संभावना है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यदि आप पार्टनर की तलाश में हैं तो अभी आपके हाथ निराशा ही लगेगी। हो सकता है आप जिसे अपना परफेक्ट पार्टनर समझ रहे हैं वो आपके लिए सही ना हो। आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। एक खूबसूरत दिन बिताने के लिए हो सकता है आज आप कुछ खास प्लान करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने नयी जगह नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि हाल ही में आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिला है तो आज आप कोई जोखिम भरा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। आप अपने फैसले सोच समझकर लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा आपके गुरुजनों की मदद से दूर हो सकती है जिससे आप पूरी एकग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी प्यार और आपसी समझ में वृद्धि होगी। आज आप दोनों एक खूबसूरत और तनाव से दूर खुशनुमा दिन बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे और वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपके प्रेम की भावनाएं बहुत ही प्रबल रहेगी। हो सकता है आज आप विवाह का निर्णय भी लें। इसके अलावा इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से आज अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके शत्रुओं को आप मुहतोड़ जवाब देंगे और वे आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। हाल में किये हुए निवेश से आज आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। दांत में दर्द, गैस या एसिडिटी की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 43
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप घूमने फिरने और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। इस पर आप ढेर सारा धन भी खर्च कर सकते हैं। चिंता ना करें क्योंकि यदि आप आज कुछ ज्यादा खर्च करते भी हैं तो किसी तरह समस्या नहीं आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आनंदमय माहौल में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड भी एकदम बढ़िया रहेगा। आज बीते दिन की कोई याद ताजा होगी। लंबे समय से कामकाज में आपको कुछ खास सफलता नहीं मिल पा रही थी लेकिन आज आपकी दोबारा वापसी होगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देकर सभी को चौंका देंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप काफी संतुष्ट भी रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घरेलू मुद्दे आज दिमाग पर हावी रहेंगे और आप मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। किसी बात को लेकर परिजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। यदि किसी के साथ आपकी बहस होती भी है तो आपको पलटकर जवाब देने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज वरिष्ठों का भी कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा आज आप कोई भी बड़ा फैसला ना लें। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है लेकिन ना चाहते हुए भी कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है लेकिन आप चाहें तो कोई बड़ा विवाद होने से रोक सकते हैं। आपको अपनी ओर से बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। पिता की सेहत में गिरावट आने से आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। हालांकि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। सही देखभाल और इलाज से जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें। अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए आप काम के साथ आराम भी करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी ना होने दें, बेहतर होगा कि आप अपनों के साथ समय बिताएं या फिर कहीं घूमने के लिए निकल जाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। मुमकिन है आज आपके प्रिय आपको कोई सरप्राइज देने के मूड में रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में कुछ वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है। आज घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी बातों से सहमत नहीं हैं तो बेवजह बहसबाजी करके बात को आगे ना बढ़ाएं बल्कि शांत दिमाग से मसले का हल ढूंढने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के ममले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप एक रोमांटिक शाम बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











