Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
17 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घरेलू कलह और कामकाज का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको रोजाना ध्यान का सहारा लेना चाहिए। इसके अलावा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इस समय आप प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आपके प्रिय आपसे नाराज हैं तो आज सब कुछ भूलकर वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आपके बॉस आपकी पदोन्नति का फैसला ले सकते हैं। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही परिस्थिति में आपको सुधार नजर आएगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आपके बीच झगड़े की वजह बन सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए आपने बैंक में लोन के लिए अर्जी दी हुई है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दवाइयों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घरेलू कलह आपको मानसिक तनाव दे सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव और थकान के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने बॉस की खूब तारीफें बटोरेंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपका मनचाहा ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। लोहे के व्यापारियों को अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने प्रिय की उपलब्धि पर आप काफी गर्व महसूस करेंगे और जमकर उनकी जीत का जश्न मनाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। इस समय लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। छोटे छोटे मतभेदों का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के प्रति आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। इस समय आप टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके किसी मित्र या करीबी की मदद से आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वे आज आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य भी सौंप सकते हैं। यह आपके करियर के लिए बहुत हो बढ़िया मौका है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ चल रही है आपकी अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। अतीत की कुछ पुरानी और अच्छी यादें आज ताजा हो जाएगी। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। स्वास्थ्य में आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में अपना व्यवहार ठीक रखें और अपने काम पर ध्यान दें। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। कड़े संघर्ष के बाद आज अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर बड़ा बदलाव संभव है। अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज उनकी सहायता से आपको किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अचानक पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप आर्थिक रूप से अपने भाई या बहन की मदद भी कर सकते हैं। दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर गिफ्ट आइटम या डेकोरेशन से जुड़ी चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि घर मे कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी सेवा करनी चाहिए। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आंख या कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के फैसलों का समर्थन करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका चढ़ा हुआ पारा घर का माहौल खराब कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके कोई मित्र या करीबी आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। ऐसे में आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। इसके अलावा आज किसी धार्मिक कार्य पर भी आपका पैसा खर्च हो सकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आज आपके घर में कलह हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप करने न दें। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











