For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों को देना होगा अपने रिश्तों पर ध्यान

|

अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। आप अपने द्वारा निर्धारित किये हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। दफ्तर में आप खूब मेहनत करेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा था लेकिन आज आप सारी बातों को एक तरफ रखकर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपका परिवार आपसे कितना प्यार करता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हाथ में पैसा आएगा लेकिन कुछ बड़े खर्चे संभव हैं। आज उधार देने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है, खासतौर पर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगा। वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से अपने फैसले लेने की जरूरत है। आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। सेहत की बात करें तो आज काम को अलग रखकर कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज पैसे के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आप अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। काम का दबाव कम होने के कारण आपके पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय होगा। पिछले कुछ समय से आपके भाइयों के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी आज उसके दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाना होगा। आपके विरोधी आपकी किसी योजना में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप दोनों खुशी का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि कोई परेशानी होती भी है तो आप अपनी समझदारी से उसका समाधान करने में कामयाब रहेंगे और स्वयं पर भरोसा करते हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए डबल फायदेमंद रहेगा। अचानक कोई बड़ा काम मिलने से आपके व्यापार को बढ़त मिलेगी। साथ ही पुराना कोई काम जो कुछ समय से अटका पड़ा था उसके भी पूरे होने से आपको लाभ मिलने का योग बन रहा है। पैसों के मामले में भी समय अच्छा है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज आप इस पर अपना फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आने वाले समय में पैसों की तंगी हो सकती है। बेहतर होगा आप सही तरीके से अपनी आर्थिक योजना बनाएं ताकि आप अपने प्रयासों में आप सफल रहें। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। आज घरवाले आपके रवैये से नाखुश रह सकते हैं। ऐसे में आपको कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचना होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। प्रेमी जोड़ों की रोमांटिक मुलाकात आज कुछ अलग रहेगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वयं को तरोताजा रखने के लिए बाहर घूमने फिरने का आनद लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

उत्तेजित या अत्यंत क्रोधित होने से आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। यदि आज आपने तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं किया तो आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में कानूनी पचड़ों में पड़ने की भी संभावना है इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ आपकी लापरवाही से नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों का काम आज थोड़ा मंदा रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7:05 से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज आपको उचित परिणाम मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज माता पिता की मदद से आप परिवार से जुड़े किसी मामले को निपटाने में सफल रहेंगे जिससे घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। उनका सहयोग मिलने से आप और तेजी से मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप अपने नए कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3:40 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी हर छोटे बड़े फैसले में आपका साथ देंगे। आज परिजनों में आपसी लगाव देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। माता की सेहत में सुधार आने से आपको एक बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है जो बेहद फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से अटकी हुई आपकी कोई डील आज पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पिता की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। कुछ पुराने घरेलू मुद्दे उभरने से परिजनों से आपकी अनबन भी हो सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप अपने से बड़ों के प्रति सम्मान भाव रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कठिन रहेगा। उच्च अधिकारियों की लगातार रोक टोक के कारण आप काफी निराश रहेंगे। अगर आपको लगता है कि आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सही अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है तो आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश करें। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा जिस आर्थिक लाभ की आपको उम्मीद थी वो आज आपको मिलने की संभावना है। आज पूजा पाठ में आपका कुछ ज्यादा मन लगेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपने काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के कारण अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। बेहतर होगा आप अपनों के लिए भी समय निकालें। सिर्फ चिंता करने और सोचने से आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। अपना कीमती समय बर्बाद न करें और अपनी ऊर्जा सार्थक कामों में लगाएं। पैसों की बात करें तो खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज कम परिश्रम में ही आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपकी किसी बात से आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से भरपूर प्यार व सहयोग मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपके प्रिय किसी नौकरी या बिजनेस में हैं तो आज उनको अच्छी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से काफी खुश रहेंगे। आज आपको उनसे कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। अपने इस संबंध को विवाह का रूप देने का भी आप निर्णय ले सकते हैं। यदि परिवार में कोई वाद विवाद या झगड़ा चल रहा है तो आपको शांति व समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपके किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आय का नया स्रोत आपको मिल सकता हैं। आज आप कम प्रयास से अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यह समय बेवजह के मामलों में पड़कर अपना समय व्यर्थ करने का नहीं है बल्कि मेहनत करने का है। आपको अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहिए अन्यथा आपकी एक गलती भविष्य की सारी योजनाओं पर पानी फेर सकती है। दफ्तर में आज काम को लेकर यदि आप कोई लापरवाही करते हैं तो इसका नतीजा ठीक नहीं होगा। आपके वरिष्ठों तक आपकी शिकायत पहुंच सकती है। जीवनसाथी से बिगड़े हुए संबंध में सुधार होने की संभावना है जिससे आपके वैवाहिक जीवन में एक बार फिर प्रेम और शांति रहेगी। आज बच्चे आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपकी वजह से दूसरों को किसी तरह की परेशानी न हो।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 17 January 2020 Friday

What does your Friday, January 17, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion