For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 जुलाई राशिफल: इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज रहना होगा बेहद सावधान

|

आज आपको किन बातों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है ताकि आप आने वाली परेशानियों से बच सके, यह सब बताएगा आपको आपका दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति करके आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं या खुद का नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपना हर फैसला सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अगर आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से वाद विवाद होने की संभावना है। हालांकि अगर आप मामले को शांति से संभालने की कोशिश करेंगे तो बात कुछ बन सकती है। पैसों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से परहेज करें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। ध्यान रहे जल्दबाजी और हड़बड़ाहट आपके बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी को लेकर मन में किसी तरह का भय है तो आज उसके दूर होने की संभावना है। आप बस मन लगाकर अपना काम करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है। अगर आप दवाई का कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आप अनावश्यक खर्च करने से बचें और निवेश पर ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 8:05 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज के दिन आपको खट्टे मीठे अनुभव होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो जहां एक ओर आज धन लाभ का योग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर कोई बड़ा खर्चा भी होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप सोच समझकर ही अपना कदम बढ़ाएं। नौकरी करने वाले जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों को व्यापार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। मुमकिन है आपकी यात्रा सफल रहे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। शादीशुदा जातकों का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने की वजह से आज पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें अन्यथा आपकी या परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। यदि इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पैसों के मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको चमत्कारिक रूप से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। यदि आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम अचानक बनने से बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आप अपना प्रयास जारी रखें। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा आज माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि मानसिक रूप से आप कुछ उथल पुथल महसूस कर रहे हैं तो आप रोजाना ध्यान करें। साथ ही नकारात्मक विचारों को मन में आने न दें, निश्चित रूप से आपको अच्छा महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। आज आपके बॉस के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। किसी भी परिस्थिति में आपको अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी डील बीच में ही अटक सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप बस अपने शब्दों का ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि पेट से जुड़ी कोई तकलीफ है तो आप अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो काम के प्रति आपकी लगन देखकर वरिष्ठ अधिकारी आज बेहद प्रभावित होंगे। दफ्तर में आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और चारों ओर आपकी ही चर्चा होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आपके बिजनेस पार्टनर के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। किसी बात को लेकर आप एक दूसरे से सहमत नहीं रहेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान ढूंढे अन्यथा कारोबार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर हो या दफ्तर आपको अपनी जिम्मेदारियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। यदि आप मन लगाकर और पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे तो आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इसे आपका ही फायदा होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो जोश में आकर आज कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे बाद में आपको नुकसान उठाना पड़े। अपने व्यवसायिक निर्णय लेते समय दिल से नहीं बल्कि दिमाग से सोचने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप खुद पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

शिक्षा से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो आज के दिन सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। पैसों को लेकर चल रहा किसी के साथ विवाद शांत होने से आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि भविष्य में कोई भी आर्थिक लेन देन करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। घर का माहौल आज कुछ बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का खराब रवैया आपके बीच बड़े विवाद की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत ठीक नहीं है तो आपको उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार कुछ कम रहने के कारण आपका तनाव भी कम होगा। आपको ज्यादा तनाव लेकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपका बढ़ता हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो हाथ पैर के जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और पिछले कुछ समय से लगातार प्रयासों के बावजूद भी आपको बड़ा फायदा नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आप इस मौके का पूरा लाभ उठाएंगे जिससे आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और आर्थिक रूप से भी आपको मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही यादगार दिन गुजारेंगे। आज आपकी कुछ पुरानी यादें तरोताजा हो जाएंगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सॉफ्टवेयर कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा, इसलिए आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सेहत की बात करें तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपको ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 July 2020 Friday

What does your Friday, July 17, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, July 16, 2020, 16:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion