Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
17 जून राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है आज यह सुनहरा मौका
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और बनेंगे बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही है तो आपको ठंडे दिमाग से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है आपके जीवनसाथी की गलती बड़ी हो लेकिन एक मौका उन्हें जरूर देना चाहिए। आज आपको अपनी जुबान पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके कड़वे बोल मामले को और बिगाड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकते हैं। हालांकि इससे आपको थकान काफी रहेगी लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी तरह की लापरवाही न करें क्योंकि आपकी आज की मेहनत से जल्द ही सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और अच्छा मुनाफा चाहते हैं तो आपको कुछ नए विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे और जमकर मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों की बात करें तो आज छोटे मोटे खर्चे संभव हैं। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से पहले सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है लेकिन इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आ सकती है। आज कोई भी भारी सामान उठाने से बचें अन्यथा मांसपेशियों पर असर पड़ेगा। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज का दिन इसे दूर करने के लिए अच्छा है। अपने बिगड़े हुए रिश्तो में सुधार लाने के लिए आपको परिजनों से खुलकर बात करनी चाहिए। अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार इस समय छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने समय का सदुपयोग करें और एक अच्छी योजना के अनुसार ही अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और इसका फायदा आपको मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप उनके लिए कुछ खास प्लान करें ताकि आपके रिश्ते में फिर से वही गर्मजोशी आ जाए। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो अगर आप किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाकर अपने शरीर की जांच करानी चाहिए। अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपकी मुलाकात किसी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो इस मुलाकात का अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप अपने कार्यों को इसी तरह टालते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों के विचारों को भी महत्व देना होगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को कई उतार-चढ़ाव के बाद आज कुछ राहत मिल सकती है। रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में संभल कर रहें। आंख बंद करके किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो पिछले कुछ समय से जिस तरह आप लगातार मेहनत करते आ रहे हैं उसका फल आपको मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आज कुछ बढ़िया विकल्प मिल सकते हैं जिससे आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ने लगेगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप भली-भांति जानते हैं कि आपको अभी बहुत आगे जाना है इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ मेहनत करते रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा लेकिन धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। आज आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज किसी के साथ विवाद या बहसबाजी हो सकती है जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप शांत रहकर बात को संभालने की कोशिश करें। यदि आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। व्यवसायिक स्तर पर आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके किसी कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आपको कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि इससे आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा वरिष्ठ आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको कमजोरी महसूस होगी। अच्छा यही होगा कि आप समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यापार करते हैं और पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आज आपकी परेशानी दूर होगी। इसके अलावा साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आप चिंता मुक्त और आनंदमय दिन गुजारेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के लिए आपका सम्मान बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने करियर को लेकर आज आप मित्रों से कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। माता पिता के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्रेम करते हैं। आज उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काफी संघर्षों के बाद धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आप अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पिछले कुछ दिनों से यदि कामकाज के बोझ के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे तो आज का दिन मौज मस्ती करने के लिए अच्छा है। इस समय आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं, इससे आपका तनाव काफी कम होगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। आज आप खुद पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। बेहतर यही होगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। अचानक आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिलने से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ और परिश्रम के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। इस समय आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी रहेगी जिससे आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपनी ओर से ठीक बर्ताव करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप काफी तनाव में रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मित्रों के सहयोग से आपको कुछ फायदा मिल सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप धीरे धीरे अपने सभी कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको परिवार के साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर अचानक आपको अपना व्यापार बढ़ाने का कोई अवसर प्राप्त हो तो फौरन उस पर कोई फैसला न लें बल्कि पहले सोच विचार कर लेने में ही आपकी भलाई है। ज्यादा उतावलापन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











