For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 जून राशिफल: पैसों के मामले में आज ये 5 राशियां रहेगी लकी

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी आज जो भी काम सौंपे उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि किसी कारणवश आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जरूरत से ज्यादा दूसरों पर भरोसा न करें अन्यथा आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। पैसों के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपका कोई काम काफी समय से लंबित पड़ा है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिल सकता है। हालांकि इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। बॉस आप से काफी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक बड़ा बदलाव संभव है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं और आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना अटकी हुई है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। छोटे भाई या बहन की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप आसानी से अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। माता पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से शाम 4:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। बेवजह के वाद विवाद से दूर रहे हैं अन्यथा आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी हो सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप सिंगल है तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें खासतौर पर अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो तय समय पर भोजन करें साथ ही ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो आज आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न रहेंगे। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। किसी रिश्तेदार की ओर से तनाव संभव है। आप अपना दिमाग शांत रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या सांस से जुड़ी समस्या है तो आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कुछ बढ़ सकती है। पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आप गलत फैसले लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। जरा सी गलती अतीत में की हुई आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। हो सकता है हाथ में आया हुआ कोई बड़ा काम निकल जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता बंद हो सकती है। घर परिवार से जुड़े अपने फैसले आप समझदारी से लें खासतौर पर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समय आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको अपनी मेहनत का उतना ही अच्छा फल मिलेगा। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई व्यापार शुरु किया है तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। यदि आज आप कोई फैसला लेते हैं तो आपको अपने परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी है और आज कोई नई डील करने वाले हैं तो आपको अपने शुभचिंतकों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। शेयर बाजार से थोड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती पर आप पर भारी पड़ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप एक ही गलती बार-बार न दोहराएं। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की भूल न करें। हो सके तो आज उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। इससे आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम होगी। सेहत की बात करें तो आज गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पिता आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस करेंगे। बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी तनाव में रहेंगे और आपको मानसिक अशांति महसूस होगी। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। बॉस के द्वारा सौंपी हुई छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। धन कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप प्रयास करते रहें, जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ओवरहीटिंग से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 June 2021 Thursday

What does your Thursday June 17, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 15:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion