17 मार्च राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी लकी

अपने दिन भर से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। आपके लगातार प्रयासों का फल आज मिल सकता है। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं जिसे खरीदने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। भूमि मकान से जुड़े कुछ लाभ संभव हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ इंक्रिमेंट की भी खुशखबरी मिल सकती है। आपके वरिष्ठ आपके बेहतरीन काम से प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी मित्र से मदद मिलेगी और आपका महत्वपूर्ण रुका हुआ कार्य पूरा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपके कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेगा। आज आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपको धन की प्राप्ति होगी लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। इससे आपकी जमा पूंजी भी कम होती जाएगी। आप समय रहते कुछ ठोस कदम उठाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में हिस्सा ले सकते हैं। वरिष्ठ आपकी राय को काफी महत्त्व देंगे जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। यदि आप किसी बड़े काम में लगे हैं तो आज दफ्तर में वरिष्ठ आपके नेतृत्व की क्षमता को देख काफी प्रभावित होंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहें तो बहुत जल्द इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। यह सब आपके सही निर्णय और परिश्रम का ही फल है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। भाइयों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप बहुत ही शांति और धैर्य से काम लें। आपके सामने कैसी भी परिस्थिति हो आप अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पुराने रोग के उभरने से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर ला सकता है। आप अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें ताकि यह मौका आपके हाथ से न निकल जाए। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है। मगर जल्द मुनाफे के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शाम को कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। सेहत में सुधार के लिए संतुलित भोजन के साथ पर्याप्त आराम भी करें। लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आज वे आपके लिए कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप दोनों के बीच का प्रेम और गहरा होगा। आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ा लाभ आपका इंतजार कर रहा है। आज काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अपना काम ध्यान से करें। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आय का नया स्रोत मिलने से आपकी सारी चिंता दूर होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए पर्याप्त समय निकालने में आज आप सफल रहेंगे और आपसे उनकी सभी शिकायतें दूर होंगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ आज अनबन घर का माहौल बिगाड़ सकती है। ऐसे में आप अपना व्यवहार संतुलित रखें अन्यथा आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आज कुछ बड़े खर्चे होने की संभावना है। निवेश के लिए यह उचित समय नहीं है। आज कोई आपको किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना फंसाने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। आपकी लापरवाही आज आपके माता पिता को परेशान कर सकती है। आप उनके द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन रहेगा। एकाग्रता की कमी आपकी उलझने बढ़ा सकती हैं। दफ्तर में आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आपको अपनी क्षमता से ज्यादा काम काम करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त और थकान भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से आप अपने काम के प्रति लापरवाही कर रहे थे लेकिन आज आपके वरिष्ठ आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज आप पर लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यावसायिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आप किसी डील को लेकर दुविधा में हैं तो ऐसे में आप उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। घर का माहौल आज कुछ बिगड़ सकता है। परिजनों से किसी बात पर असहमति होने से उनके साथ मनमुटाव संभव है। आप शांति से उन्हें अपनी बात समझाएं। वाद विवाद से किसी का फायदा नहीं होता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में बीतेगा। पिता के साथ बिगड़े हुए संबंध में भी आज कुछ सुधार देखने को मिलेगा। आज आप दोनों के बीच की अनबन समाप्त होगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सोच समझकर अपने निर्णय लेंगे। आज आप अपनी कोई पुरानी अटकी योजना पर फिर से गौर कर सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी और पैसों से जुड़ा कोई काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा। दफ्तर में आपके काम करने का तरीका आपके उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा। यदि आप कोई कठिन कार्य कर रहे हैं तो काम आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक रूप से काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मन में अजीब ख्याल आ सकते हैं और बेवजह आपको गुस्सा भी आएगा। ऐसे में आस पास के लोगों से आपका वाद विवाद होना संभव है। आज अपने दिमाग से नकारात्मक विचार निकालें। सकारात्मक सोच से आप बड़ी सी बड़ी चुनौती का सामना आसानी से कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ अच्छे बदलाव संभव हैं। आपकी इनकम बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस समय आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में इसका और अच्छा फायदा आपको मिले। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत का आज अधिक ध्यान रखना होगा। तनाव बढ़ने से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखनी होगी। आज आप खरीदारी या कोई बड़ा खर्चा करने का मन बना रहे हैं तो सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक साबित होगा। आज आप दोनों की रोमांटिक मुलाकात काफी दिलचस्प होगी। आज आपके पार्टनर की कोई बात आपको चौंका देगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप दोनों एक दूसरे का साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। दफ्तर में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप बोझिल महसूस करेंगे। काम का दबाव आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आज सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आज आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज लोगों के बीच शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। दफ्तर में आप अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों की कमियां निकालकर कहीं न कहीं आप अपनी छवि बिगाड़ रहे हैं। आज आपके इस स्वभाव की काफी आलोचना हो सकती है। वरिष्ठों के साथ भी आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको बेवजह जीवनसाथी पर शक करने से बचना होगा। किसी तीसरे की बातों में आकर अपने प्रिय के प्रति राय न बनाएं। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव रहने से आपकी चिंता और बढ़ेगी। आज पैसों को लेकर भी कुछ तनाव संभव है। इससे आपके जरूरी कामों में भी आज बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आज आप इस बात का अधिक ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी काम में आज रूकावट आ सकती है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। काम के साथ साथ अपने व्यवहार को भी अच्छा रखें। आप व्यापार करते हैं तो बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। यदि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में गुस्से और झगड़े से आप अपने घर की शांति ही भंग करेंगे इसलिए जहां तक हो सके आप खुद को शांत रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Tuesday, March 17, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion