17 मार्च राशिफल: सेहत के मामले में आज ये राशियां रहें सावधान, न करें लापरवाही

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे किसके अधूरे काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे और एक दूसरे के प्रेम में आप डूबे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें और अपने बॉस को शिकायत का एक भी मौका न दें। लकड़ी के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई कानूनी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके बॉस का मूड भी गर्म रहेगा। पैसों का स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल में सुधार संभव है। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में घबराने या परेशान होने की जगह आप सकारात्मक रहकर अपने सभी कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज आप अपने किसी करीबी को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं जिसके लिए आपको बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाएंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। हो सकता है कई प्रयासों के बाद भी आपकी परेशानी का अंत न हो। आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज आपको साझेदार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी अपने की मदद कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण अचानक बिगड़ सकता है। मुमकिन है किसी मुद्दे पर परिजनों के साथ आपके विचार न मिलते हो। ऐसे में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से आपको काम लेना होगा। यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो घरवाले आपकी बात को जरूर समझेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। हालांकि पैसों के लेनदेन में आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और बेवजह के वाद-विवाद से बचें। पैसों के मामले में आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी। लंबे समय से अटका हुआ उधार प्राप्त न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है पैसों की कमी के कारण आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा न कर पाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। विदेशी कंपनी में कार्यत जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपके किसी कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप सर्दी जुकाम बुखार आदि की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा डाल सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का आपको अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। जहां तक जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान काफी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक खर्चों से बचें और बचत पर ध्यान दें। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खुदरा व्यापारियों को लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके प्रिय आज काफी उदास रहें। आज खाली पेट घर से निकलने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल को सुखद बनाने के लिए आज अपनी ओर से जमकर प्रयास करेंगे। हो सकता है आप परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने की भी योजना बनाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। विप्रित परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो अपनी दवाइयों में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपको थोड़ी सजगता रखनी होगी साथ ही आप आत्मविश्वास के साथ बॉस के सामने अपना पक्ष रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें अन्यथा आज आप अधिकांश समय दुखी और उदास रहेंगे। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए खर्च करने से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कर्ज बढ़ने की भी संभावना है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उग्र होकर बात करने से बचें। यदि वे आपके किसी कार्य से असंतुष्ट हैं तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्कों के जरिए अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। आज आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है पैसों की तंगी के कारण आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाए। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो अधिक सावधानी बरतें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion