For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 मई राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुकूनभरा

|

क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आप राहत की सांस लेंगे। आपको स्वयं के लिए आज पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कुछ बड़े व्यवसायिक संपर्क बन सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। निजी जीवन में आज कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आप अपने परिजनों के साथ शांत भरा दिन गुजारेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपका है इसलिए इसका जमकर आनंद उठाएं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। क्रोध और कड़वे शब्द आपका काम बिगाड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा आज आपके उच्च अधिकारी कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को आज लाभ मिलने की संभावना है। आप मेहनत करते रहें, जल्द ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। एक्स्ट्रा इनकम के लिए आपको समझदारी से अपने निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में तनाव का माहौल रहेगा। भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो बहसबाजी करने की जगह शांति से अपनी बात रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। बढ़ते हुए खर्च आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट का कारण बन रहा है। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। नौकरी जाने का डर आपको सता सकता है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अच्छा सोचें। ईश्वर आपकी मदद जरूर करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का प्यार और सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज उनके साथ आप कोई महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ सुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। विषम परिस्थितियों में भी आप समझदारी का परिचय देंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी कर्मठता से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेंगे। इतना ही नहीं, आप अपने उच्च अधिकारियों का ध्यान खींचने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। उचित लाभ न मिलने से आपके सब्र का बांध टूट सकता है। इस समय आपको बहुत ही हिम्मत से काम लेना होगा। आप मेहनती हैं और नामुमकिन को मुमकिन करना आप बखूबी जानते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी परेशानी हो सकती है। ज्यादा तला भुना खाने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसके आप टीम लीडर भी हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आज आपका विवाद हो सकता है। यदि आप गुस्से में आकर कोई काम करते हैं तो इससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। आपका करोबार धीमी गति से ही सही आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। घर के छोटे सदस्य आपका सम्मान करेंगे और आपकी बातों को महत्व देंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप खूब पानी पिएं अन्यथा डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप काम और निजी जीवन में खुद को उलझा हुआ पाएंगे। आपको दोनों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज स्थिति कुछ चिंताजनक रहेगी। अचानक काम का भार बढ़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझ बूझ से समय पर अपने काम पूरे कर लेंगे लेकिन आपके बॉस असंतुष्ट नज़र आएंगे। ऐसे में आप निराश हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों की मेहनत आज सफल हो सकती है। अपने नए काम को शुरू करने का ये उचित समय है। आपको सलाह दी जाती है कि आपको पहले कम लागत वाला काम करना चाहिए। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कम होंगे और आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आप ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आप प्रयास करते रहें। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप नवीन अवसरों का पूरा लाभ उठा पाएंगे। व्यापारी वर्ग को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज आज आपकी कोई पुरानी याद ताजा कर देगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे लेकिन इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ घरेलू मुद्दों पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है। पिछले कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका था तो आज आपका प्रबल आत्मविश्वास आपके इस काम में आपको सफलता दिलाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो कोई नई जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। हालांकि इससे आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे लेकिन शांत दिमाग और अच्छी योजना से सब कुछ मुमकिन है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप किसी मुश्किल में हैं तो अपने से बड़ों की सलाह लें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आप जमकर मेहनत करेंगे। आज बिना किसी रूकावट के समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यवसायिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की खराब सेहत आज आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले समझदारी दिखाएं। उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आप से उधार की उम्मीद रखते हों। इसके अलावा आज अचानक धन लाभ मिलने के भी आसार हैं। माता पिता का प्यार और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें, आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके यादगार दिनों में से एक हो सकता है। लम्बे समय से आपके बीच चली आ रही गलतफहमियों का सिलसिला आज खत्म हो सकता है। आपको बस अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि प्यार से सब कुछ जीता जा सकता है। यदि आज आप किसी मुश्किल में फंस जाते हैं तो ऐसे समय पर आपको धैर्य और होशियारी से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय के स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे जिसका आपको उचित परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इतना ही नहीं, आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। आज आपके पिता आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत ना हों। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक जीवन पर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे लेकिन आपके वरिष्ठ कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस होगी लेकिन ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नही हैं आप बस मेहनत करें और अपनी गलतियों से सबक लें। वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्रेम रहेगा। जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। आज कुछ लोग आपको अपनी बेवजह की बातों में फंसा कर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ बड़ी ही चतुराई से पेश आएं। आर्थिक तौर पर अपने फैसले सोच समझकर लें क्योंकि आज कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। जल्दबाजी में निवेश ना करें। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खाने पीने के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 17 May 2020 Sunday

What does your Sunday, May 17, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 16, 2020, 11:33 [IST]
Desktop Bottom Promotion