Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
17 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यापार में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है लेकिन इस समय आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है। हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आप इस मामले से निपटने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। इतना ही नहीं, उनका व्यवहार थोड़ा रहस्मयी और चिड़चिड़ा भी रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। शांत दिमाग से आप अपने महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अपने प्रयास जारी रखें, आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। आज अचानक आप पर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों के सहयोग और सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल के कारण आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों की बात करें तो किसी मामले में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको गलत साबित कर सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो इस बात का आप खास ध्यान रखें। परिवार में आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है लेकिन भाई बहनों का समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप कुछ थका हुआ महसूस कर सकते हैं। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। अगर बात आपकी सेहत की करें तो मन कुछ अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से आपके संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर के कार्यो को आप समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। अगर आपका काम लोहे से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आज सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। यदि आप दिल के मरीज हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। पैसों की बात करें तो पुराने कर्ज को लेकर आप पर दबाव अधिक रहेगा। कोई भी आर्थिक फैसला आप जल्दबाजी में न लें। सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आज आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार संभालने का अवसर मिल सकता है। इस मौके को आप हाथ से जाने न दें और इसका पूरा लाभ उठाएं। आज आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है जो आपके धैर्य की परीक्षा ले। आप किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचें अन्यथा बात बढ़ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज आपकी मुलाकात समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। अटका हुआ कार्य बन सकता है और आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या से आपको कुछ समय अपने परिजनों को भी देना होगा। अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। आप प्यार से उन्हें मनाने की कोशिश करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर आपके हाथ निराशा भी लगेगी। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और तेजी से प्रयास करना होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव आप पर बढ़ सकता है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गुस्सा और बिगड़े हुए बोल आपके बीच की कड़वाहट बढ़ा सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। धन हानि की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में आपको अपने प्रमोशन का संकेत मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो सिर दर्द, अनिद्रा थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में आप मन लगाकर और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना हर एक काम पूरा करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी की समझदारी से आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अगर आप व्यापारी हैं और कुछ समय से किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के बड़े किसी बात को लेकर आपसे नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपको शांति और समझदारी से पक्ष रखने की जरूरत है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है। मुमकिन है आपकी बहसबाजी भी हो। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। बेहतर होगा कि आप बातचीत के द्वारा समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने से आपको बचना होगा। आर्थिक संकट से बचने के लिए पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। जीवन मे उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप डटकर हर चुनौती का सामना करें। सेहत में गिरावट आ सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसकी आपको लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक योजना सफल हो सकती है। पैसों को लेकर आपके पिता से चल रही आपकी अनबन भी आज समाप्त हो सकती है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई-बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications