Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
17 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों को रहना होगा आज सावधान, पड़ सकते हैं मुसीबत में
कैसा बीतेगा आपका आज का दिन? क्या आज किस्मत आपका साथ देगी या फिर टूट पड़ेगा आप पर मुसीबतों का पहाड़? अपने जीवन से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पिछले कुछ समय से कामकाज के बढ़ते हुए बोझ के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज का दिन कुछ राहत भरा साबित होगा। आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। वैसे भी इस समय आपको काम से छोटा सा ही सही पर एक ब्रेक जरूर लेना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। अपने काम में तेजी बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से भी उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलेगा। आज पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हो सकता है आप कुछ ज्यादा ही खर्च करने के मूड में रहें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर हाल ही में आपका रिश्ता बना है तो आज आप पहली डेट पर जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 6:15 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। अपने लंबित कार्य आप अकेले ही सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत को काफी सराहा जाएगा। हालांकि आज काम कुछ ज्यादा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है जिससे आपका कामकाज और आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष के लोगों की दखलंदाजी के कारण आज आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बनाए रखने की जरूरत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रख कर ही खर्च करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती चाहते हैं तो आपको दूर के फायदे के बारे में सोचकर चलना होगा। जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला ना लें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से आपको थोड़ी दिक्कत महसूस होगी। हालांकि परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इस समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपका यह झगड़ा लंबे समय तक चलेगा। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। यदि आपके बिजनेस पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज उसके समाप्त होने के आसार हैं। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। आपकी इस कोशिश में आपके वरिष्ठ आपका पूरा साथ देंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है इसलिए जहां तक हो सके अतिरिक्त काम का बोझ लेने से आपको बचना होगा। साथ ही समय पर भोजन भी करें। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप दोनों सैर सपाटे पर जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आप समझ पाएंगे कि आपके पार्टनर आपके लिए क्या अहमियत रखते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 45
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान पड़ने से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। ऐसे में आपको अपने व्यवहार और वाणी में संतुलन बनाकर रखना होगा अन्यथा आपका दिन झगड़े झंझट में ही बीत जाएगा। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। हो सकता है आज बाजार या किसी अन्य स्थान पर आपका बटुआ खो जाए या फिर आप खुद कहीं रख कर भूल जाएं। दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपसे नाखुश रहेंगे क्योंकि वे आपकी जिम्मेदारियों से आपका ध्यान भटका हुआ पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अपने काम के प्रति लापरवाही ना करें बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें ताकि आगे बढ़ने का आपका सपना जल्द से जल्द पूरा हो सके। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने स्वभाव में नरमी लाने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 5:05 से शाम 6:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मन शांत रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। आप वरिष्ठों को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। आपकी मेहनत को देखकर सभी काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता हैं। इसके अलावा आज आप सुख सुविधा की चीजों पर जमकर खर्च कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप एक शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके पार्टनर के साथ आज आपकी मुलाकात किसी खास स्थान पर हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। काम और निजी जीवन को लेकर तनाव आपकी सेहत को कमजोर बना रहा है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप स्वयं पर भी ध्यान दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद या अनबन हो सकती है। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के लिए आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। जीवनसाथी से लंबे समय से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और आप दोनों के बीच का प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आपको भूमि-मकान से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। याद रखें, शांत दिमाग से ही आप अपनी एकाग्रता बनाए रख सकते हैं। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी और सुखों में वृद्धि होगी। माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 42
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:40 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के सदस्यों से विवाद व मनमुटाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर देगा। इतना ही नहीं, आज आपको अपने जरूरी फैसले लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपके जीवनसाथी आज आपका कुछ ज्यादा ही ध्यान रखेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश करने से बचें। संतान को शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने से आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपको सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि आपका एक गलत फैसला भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे लोगों से बचें जो अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपना कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज एक्स्ट्रा इनकम की संभावना है। आपके काम करने के तरीके में सुधार देखकर दफ्तर में आपके वरिष्ठ भी प्रसन्न होंगे। व्यापार को लेकर आज भाग दौड़ थोड़ी ज्यादा रहेगी। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य आज पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है। किसी कारणवश आप पढाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ घूमना फिरना, पार्टी और मौज मस्ती में आज आपका अधिकांश समय बीतने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही आपके किसी करीबी की मदद से भी कुछ वित्तीय लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आज पूरा दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम से आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दांपत्य जीवन में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शांति भरा दिन बिताना चाहते हैं तो आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों की तलाश आज खत्म हो सकती है और कोई अच्छा अवसर उन्हें प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको धन हानि होने की संभावना है। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए थोड़ा थकान भरा रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा। आज आपके शत्रु आप पर हावी रह सकते हैं, बेहतर होगा आप सावधान रहें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2:40 तक



Click it and Unblock the Notifications











