Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
17 अक्टूबर राशिफल: नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, क्या आपको अपने प्रयासों में मिलेगी सफलता? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पढ़ाई लिखाई के प्रति आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। किसी गंभीर पारिवारिक मुद्दे को लेकर आज पिता के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो आज आपको पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपना फैसला सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की सहायता से आज आपको किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कार्य की गति और बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आपके बॉस आपकी पदोन्नति का फैसला ले सकते हैं। अपनी मेहनत सफल होते देख आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में आपको सुधार नजर आएगा। आप अपनी ओर से मेहनत और प्रयास करते रहें। जीवनसाथी का कड़क रवैया आपके बीच झगड़े की वजह बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके किसी मित्र या करीबी की मदद से आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सीनियर और आपके बॉस आपके प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वे आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि व्यापार के लिए आपने कर्ज लिया हुआ है तो आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ चल रही है आपकी अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके कोई मित्र या करीबी आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। ऐसे में आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। आज आप किसी धार्मिक कार्य पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान दें और बेकार के झंझटों से दूर रहें। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आज आपके घर में कलह हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप करने न दें। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में अपना व्यवहार ठीक रखें और अपने काम पर ध्यान दें। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित होंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खान पान का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। इस समय लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको अपने टारगेट पर ध्यान देना होगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। छोटे छोटे मतभेदों का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको कोई नया कार्यभार सौंपा जा सकता है और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपका चढ़ा हुआ पारा घर का माहौल खराब कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कफ की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने बॉस की खूब तारीफें बटोरेंगे। इसके अलावा आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपका मनचाहा ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। लोहे के व्यापारियों को थोड़ी सजगता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपके जीवनसाथी नौकरी करते हैं तो आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने प्रिय की उपलब्धि पर आप काफी गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। इसके अलावा आर्थिक रूप से आप अपने भाई या बहन की मदद भी कर सकते हैं। दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर गिफ्ट आइटम या डेकोरेशन से जुड़ी चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी सेवा करनी चाहिए। आप आपको आंख या कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए आपने बैंक में लोन के लिए अर्जी दी हुई है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दवाइयों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घरेलू कलह आपको मानसिक तनाव दे सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव और थकान के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घरेलू तनाव और कामकाज का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकती है। ऐसे में आपको अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान का सहारा लेना चाहिए। इसके अलावा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। आपको बिजनेस के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें। यदि किसी कारणवश आपके प्रिय आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











