Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
17 सितंबर राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिल सकता है उनकी मेहनत का फल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप आपके मन में शॉर्टकट के विचार आ रहे हैं तो इस तरह के विचारों का त्याग करने में ही आपकी भलाई है। जरूरत के समय दोस्तों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। यदि आपके किसी सरकारी काम मे अड़चनें आ रही थी तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। जहां तक हो सके बाहर का भोजन खाने से आपको बचना होगा। साथ ही आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। निजी जीवन में आपको सुखद परिणाम मिलेगा। अगर भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी कोशिश रंग लाएगी और उनकी नाराजगी दूर होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। अपने जीवनसाथी को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
बेवजह के वाद विवाद और उलझनों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आज ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें जिनसे आपकी बनती न हो अन्यथा झगड़े झंझट से आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। दफ्तर में आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी बहुत ही प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ती सकती है, लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। हालांकि अच्छी बात यह है कि आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा बल्कि एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप उनकी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज आपको उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उस पर अड़े रहें। अपने निर्णय लेने की क्षमता पर संदेह न करें। यात्रा के लिए दिन शुभ है। आज की गई यात्रा फायदेमंद और मनोरंजक रहेगी। अगर आपकी सेहत पर नजर डालें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि छोटी सी भी परेशानी हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाकर आपको जांच करानी चाहिए। कामकाज की बात करें तो आज आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी काबिलियत को पहचानते हुए आपके उच्च अधिकारी आपको कोई नया कार्यभार सौंप सकते हैं। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। पैसों के मामले में आपके सितारे बुलंद हैं। आज आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जहां अचानक आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है। हो सकता वे आपके साथ प्यार से पेश न आएं। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज पिता की ओर से आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आप अपने खाने पीने का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि हाल ही में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी गई है तो आज आप उसे समय पर पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आपकी खूब तारीफ होगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपकी सकारात्मकता देख काफी प्रभावित होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज आप किसी घरेलू मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। उनकी प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और अपने वेतन में वृद्धि चाहते हैं तो अपने बॉस से बात करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातक अपने विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। बड़े भाई से आपके बिगड़े हुए संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण दिक्कतें भी आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि मेहनत करें और आगे बढ़ें। आपको अपनी योजनाओं पर गौर करने की जरूरत है। हो सके तो कुछ जरूरी बदलाव भी करें। यदि पैसों को लेकर आप लंबी अवधि की योजना बनाते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको गंभीरता और पूरी लगन से अपना काम करना होगा। सेहत की बात करें तो नकारात्मकता से दूर रहें। अगर आपके विचार अच्छे रहेंगे तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही मीठा फल है। वहीं दूसरी ओर आपको क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठें। व्यापारी वर्ग को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक समस्या के कारण आपका काम बीच में अटका हुआ है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के सहयोग से आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको अपने तय किए हुए बजट के अनुसार ही चलना होगा। साथ ही बचत पर भी ध्यान देने की आपको जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आप सही दिशा में मेहनत कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर का माहौल अशांत रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप सुख सुविधा की चीजों पर भी खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने अधूरे कार्य आज पूरे करने की कोशिश करें। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप जल्दबाजी करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी की वाणी में मिठास रहेगी। एक दूसरे के साथ आप ज्यादा वक़्त बिताएंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











