Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
18 अप्रैल राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
आज किन राशियों का भाग्यपक्ष रहेगा मजबूत और किसे मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापार करते हैं तो धीमी गति से काम चलने के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको आर्थिक समस्या घेर सकती है। हालांकि आप निराश न हों, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आज छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के सदस्य आपके उग्र स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके पार्टनर आपसे दूर हो जाएं। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आप किसी राजनीति का शिकार हो जाएं और वरिष्ठों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़े। बेहतर होगा आप अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नज़र रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। नयी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी विषम परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास डगमगाने नहीं देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा और मानसिक रूप से भी आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगा। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम का बढ़ता बोझ और घर के कुछ गंभीर मसलों को लेकर आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए थोड़ा बेहतर रहेगा। आज बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। सुख दुख में आप दोनों ने एक दूसरे का भरपूर साथ निभाया है। आप महसूस करेंगे कि समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या आकर खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। आज चीजें आपके पक्ष में नहीं रहेंगी जिससे मन परेशान रहेगा और आप घबराहट महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों का सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। अगर आप अपने रिश्तों में सुधार चाहते हैं तो आपको अपनी ओर से भरपूर प्रयास करना चाहिए। बेहतर होगा आप घरवालों से खुलकर बात करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। मुश्किल वक़्त में जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कई कोशिशों के बावजूद आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप अपनी ओर से मेहनत करेंगे लेकिन काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है। आप धैर्य से काम लें। आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काफी दिनों बाद आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप तनाव से दूर रहेंगे। आप खुशमिजाज रहेंगे और आज स्वयं के लिए भी आपको पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो ईमानदारी और मेहनत से किया हुआ आपका कोई काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। मुमकिन है आज आपको अपने वरिष्ठ से कोई महत्वपूर्ण और काम की सलाह मिले। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि कोई बड़ा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके पार्टनर का सच्चा प्रेम आपका सारा तनाव मिटा देगा। ऐसा साथी पाकर आप खुद को बेहद भाग्यशाली समझेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको अपने रिश्ते में प्यार और मिठास लाने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस समय आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। अगर आप सूझ बुझ से काम लेंगे तो इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी भी संक्रमण से बचने के लिए आप साफ सफाई का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपकी कितनी परवाह करते हैं और आपको काफी अच्छी तरह से समझते भी हैं। पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी जिस कारण आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज आपकी परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता रहेगी। आप अपनी सारी परेशानियां भूलकर घरवालों के साथ हंसी खुशी दिन व्यतीत करेंगे और काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो हाल ही में लिया हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय आपका फायदा करा सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। ऐसे में आपको समय निकालकर अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप तरोताजा हो जाएंगे और दोबारा वापसी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगो को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवही करते रहेंगे तो इस बात की भी संभावना है कि आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए थोड़ी राहत लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज सुलझ सकता है। मुमकिन है फैसला आपके पक्ष में आए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको बहुत ही होशियारी से काम लेना होगा। अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोमांटिक लाइफ में फिर से वही प्यार और जोश आ जाए तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी गरममिजाजी आपके पार्टनर को दुखी कर रही है। आज किसी मित्र से आपकी कहासुनी हो सकती है। हंसी मजाक में कही गई बातों को दिल पर ना लें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छा सकती से अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज आपको निवेश का कोई मौका मिल सकता है लेकिन अपना निर्णय बुद्धिमानी से ही लें तो बेहतर होगा। इस समय जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो आज आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती है जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता हैं या फिर कोई कागजी काम अटक सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि शांत दिमाग से अपनी समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा, भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। हालांकि ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में आपके अपने आपका साथ देंगे। आज माता पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए शांत और प्यार भरा रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आप दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर पर आरोप लगाने से बेहतर होगा आप एक दूसरे को थोड़ा समय दें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। दफ्तर में जो भी काम आपको सौंपा जाएगा आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत को पहचानेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आपकी बोरियत दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं ताकि आप दोनों का प्रेम और गहरा हो जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो मुमकिन है आखिरी वक्त पर आपकी योजना में कोई बदलाव आए और आपको अपनी यह यात्रा टालनी पड़े।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक



Click it and Unblock the Notifications











