For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन में रहेगा आज तनाव

|
Aaj Ka Rashifal 18 December 2019 DAINIK RASHIFAL | Daily Bhavishyafal | Today's Horoscope | Boldsky

आज का यह नया दिन किन राशियों के लिए लेकर आया है ढेर सारी खुशियां और किसकी किस्मत आज भी नहीं देगी उनका साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे और अपनी योजनाओं के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। यदि आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ता भी है तो आप बहुत ही दृढ़ता से उसका सामना करेंगे और बड़ी ही आसानी से उस समस्या का समाधान कर पाएंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज इससे जुड़ी कोई जानकारी आपको मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी समझदारी से आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। आज आप निवेश का भी निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आप उनके साथ एक अलग ही जुड़ाव महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पिछले कुछ दिनों से जिस करीबी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही थी आज उसके समाप्त होने से एक बार फिर आप दोनों के बीच वही प्यार और दोस्ती देखने को मिलेगी। इससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में आज आप काफी गर्मजोशी महसूस करेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। दफ्तर में आज कोई परेशानी हो सकती है। आज आपको वरिष्ठों की आलोचनाएं सुननी पड़ सकती हैं जिससे आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। आपको इस तरह की कड़वी बातों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में आप उच्च अधिकारियों को ऐसा मौका ना दें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ ज्यादा खर्च भी कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल आज काफी बढ़िया रहेगा। आप अपनी कार्य कुशलता से उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर पाएंगे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आप जी जान लगा देंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन हानि की भी संभावना है। अपने व्यावसायिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप विवाहित हैं तो आज आपके जीवनसाथी का मूड बहुत ही रोमांटिक रहेगा। वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेमी जोड़ों का दिन भी अच्छा गुजरेगा। आज आप दोनों खुलकर मौज मस्ती करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप केवल बड़े खर्चे करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपने तयशुदा बजट से दूर जाने से बचें अन्यथा आज पैसों की तंगी के कारण आपके कई महत्वपूर्ण काम अधूरे ही रह जाएंगे। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें, जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपका कारोबार काफी आगे बढ़ेगा। दफ्तर में यदि आपके काम में कोई रूकावट आ रही थी तो आज वरिष्ठों की मदद से वो दूर होगी और आप बड़े ही आराम से अपने काम पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता से आज कोई लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका तनाव कुछ कम होने से मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आपके घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं चल रहा था। परिजनों के साथ आपका मनमुटाव होने के कारण आप उदास और निराश हो गए थे लेकिन आज आपको कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि दूसरे सदस्यों का गुस्सा शांत होने का भी आपको और इंतजार करना होगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी कठिन परिस्थितियों में भी आपके साथ खड़े रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी आर्थिक निर्णय का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपको कोई बड़ा समझौता करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिछले कुछ दिनों से आप लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप अपनी बोरियत को दूर करने के लिए घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। हालांकि आज किसी कठिन काम को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी आप पर रहेगी और आप इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपकी किसी योजना में रूकावट डाल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने नए कारोबार को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय ना दे पाने के कारण आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 6:35 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन की मुश्किलें हल होती नजर आ रही हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आप कितने खुशनसीब हैं कि आपको ऐसा जीवनसाथी मिला है। रोमांटिक लाइफ में आपको उचित परिणाम मिलने की संभावना है। अपने पार्टनर के दिल की बात जानकर आपको बेहद प्रसन्नता मिलेगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। माता पिता से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिल पाने से आपको काफी निराशा होगी। उनके ऐसे व्यवहार से आपका मनोबल गिर सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपको परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी इसलिए आज हाथ खोलकर खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज सर्दी जुकाम से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। आपके काम में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने से आप पूरी एकाग्रता के साथ काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वरिष्ठों का भी सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको कुछ नए अनुभव भी होंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कम मेहनत में आपको ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन के उतार चढ़ाव में अपनों का पूरा साथ आपको मिलेगा। माता पिता का भावनात्मक समर्थन मिलने से मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिस कारण आप दोनों की बीच तनाव रहेगा। आपके प्रिय का आक्रामक मिजाज कोई बड़ा विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा, साथ ही संतुलित व्यवहार करना होगा अन्यथा घर का वातावरण बिगड़ सकता है। बच्चों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि वे अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए और जहां तक हो सके उनके साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप अधिकांश समय तनाव में रहेंगे जिससे शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव होगा। आपके पार्टनर का बदला हुआ बर्ताव आपको काफी खुशी देगा। आज आप अपने साथी से कोई वादा भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो लगातार काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बीच बीच में उठकर थोड़ा विश्राम करें अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है। अपनों पर किसी भी बात के लिए दबाव ना बनाएं अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपके संबंधों में भी कड़वाहट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होने के आसार हैं। आज आप अपने वरिष्ठों का दिल से धन्यवाद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 44

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

डर और शंका जैसे नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ कोशिश करते रहें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करनी होगी। हो सकता है आज वे आपकी बात को समझें। आज घर के किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपके काम की बात करें तो सबसे पहले आप अपने निजी जीवन की समस्याओं का समाधान करें तभी आप पूरी एकग्रता के साथ काम कर पाएंगे। यदि इसी तरह आप एक के बाद एक गलतियां करेंगे तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी समय में आपकी यह यात्रा टल सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको बड़ा धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। अगर आप इसी तरह अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो भविष्य में ऐसे कई फायदे आपको मिलते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा जिससे आप मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात यादगार बन जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 18 December 2019 Wednesday

What does your Wednesday, December 18, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 17:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion