Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
18 फरवरी राशिफल: आज मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
बेवजह की बातों को सोचने की जगह यदि आप अपने कीमती समय का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी वाद-विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सोना-चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप खांसी, जुकाम, सर्दी आदि से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतनी के जरूरत है। आज आपको भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। शौक मौज पर आज आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के साथ कहासुनी से बचें। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। आपकी तीखी वाणी आज अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल ठीक रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें तो हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, बेहतर होगा आप अपना छोटा सा काम भी ध्यानपूर्वक करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज आप अपने परिजनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि लंबे समय से आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप को फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज उधार लेने और देने से आपको बचने की जरूरत है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। कॉस्मेटिक से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आज घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आप धैर्य से काम लें, उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज अचानक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार काम करने से बचें, आपको काम के साथ आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपका बजट असंतुलित कर देगी। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इस तरह की लापरवाही न करें और अपने काम पर ध्यान दें। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप विवादित मुद्दों पर उनसे बातचीत करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी कीमती वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि कोई भी फैसला लेते समय आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय लेने की जरूरत है। एक तरफा फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अपने खान-पान को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
लम्बे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो पिता के साथ अपने संबंध मजबूत रखने की कोशिश करें। कुछ समय से अगर आपकी माता की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। साथ ही आपको उन्हें तनाव से भी दूर रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पुराना कोई रोग उभर सकता है। बेहतर होगा आप अपना अधिक ध्यान रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के साथ आपको मनोरंजन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। परिजनों के साथ आज आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ अच्छा समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक साबित होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने की वजह से आप काफी निराश रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक



Click it and Unblock the Notifications











