For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 जनवरी राशिफल: कुंभ राशि वाले आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें

|

आज का यह नया दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज घरेलू परेशानियां आपका तनाव बढ़ा देगी। घर हो या कार्यस्थल आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आज आप कई सारी जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं। इस वजह से आप थोड़ा दबाव भी महसूस करेंगे। दफ्तर में आपका क्रोध आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें। ऐसे में आपके सहकर्मियों से अनबन होने की संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का आप पूरा प्रयास करेंगे लेकिन कुछ खास सफलता आपको नहीं मिलेगी। इससे आप निराशा हो सकते हैं। आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं या फिर कोई करीबी आपके साथ धोखा कर सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:35 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पिछले कुछ समय से आप तनाव में थे लेकिन आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपके निजी जीवन से जुड़े किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ अटके हुए मामले आज निपट सकते हैं। संपत्ति को लेकर चल रहे किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है जिससे आपको कोई बड़ा फायदा मिलेगा। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें या फिर कोई भी जोखिम उठाने से बचें। व्यवसाय में चुनौतियों के बाद आप सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपसी मनमुटाव हो सकता है। अपने प्रिय से बातचीत के दौरान अगर आप बिना सोचे समझें अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी जुबान पर काबू रखना होगा। सेहत में सुधार होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और एक दूसरे का पूरा साथ आपको मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। कामकाज के मामले में आज का दिन बहुत ही मेहनत वाला रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो किसी खास काम को समय पर निपटाने का दबाव आप पर बना रहेगा। वरिष्ठों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आज आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन आज आपको भागदौड़ काफी करनी पड़ेगी। पैसों की बात करें तो आर्थिक तौर पर आपका संघर्ष आज भी जारी रहेगा। यदि आप आर्थिक मजबूती चाहते हैं तो आपको कुछ गंभीर फैसले लेने होंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 8:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज को लेकर जो बड़ी योजनाएं आप बना रहे थे उन पर आज से काम शुरू हो सकता है। आपका कोई काम जो काफी समय से बन नहीं पा रहा था वो भी आज बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा जिससे आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में माता पिता भाई बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप पूरे जोश और उत्साह से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। आज मौज मस्ती करने का भी मौका आपको मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर चीजें आपके में पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखेंगे तो आपके आस पास के लोगों के साथ आपके झगड़े कुछ कम हो सकते है। आपको समझना होगा कि आपका आक्रमक रवैया आपके सारे रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन रहा है। माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। अगर वे आपको कोई सलाह देते है तो उसमे आपकी भलाई ही है। बेहतर होगा आप उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। हो सकता है आज आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही खराब रहे। आज उनकी नजर आपके काम पर बनी रह सकती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपके रिश्ते को लेकर परिजन नाखुश रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज किसी भी तरह का वायदा करने से पहले आप ठीक से सोच विचार कर लें कि आप उसे निभा पाएंगे या नहीं। आज पूरे दिन आप बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज घूमने फिरने और मनोरंजन पर आप ढेर सारा पैसा खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में बढ़िया तालमेल रहने के कारण घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज लंबे समय बाद आप दोनों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 41

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिससे आप काफी बुझा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जरूरत से ज्यादा क्रोध करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने उच्च अधिकारियों या फिर सहकर्मियों से किसी भी तरह की बहस में न पड़े अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा तो धूमिल होगी ही आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। कुछ भी नया करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको नुकसान होने की संभावना है। कामकाज को अलग रखकर आज आराम पर ज्यादा ध्यान दें, आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके पिता की सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी अपनी ओर से आपको पूरा सहयोग देंगे। इस समय बच्चों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, नहीं तो आपका पैसा कहीं फंस सकता है। आज आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में तोलमोल कर बोलने में ही आपकी भलाई है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। यह समय पुरानी बातों को याद करके दुखी होने का नहीं है बल्कि अपनी सोच बदलकर आगे बढ़ें। अगर आपसे कोई मदद की उम्मीद रखता है तो उसे निराश न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक में दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। साथ ही आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार के मामले में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके सोचे हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। कोई बड़ा लेन देन करने के लिए दिन अनुकूल है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपका आपसी प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आपकी माता के साथ आज आप काफी सुकून भरा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक स्थल पर घूमने फिरने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। समय पर रोजमर्रा के सभी काम पूरे होंगे जिससे आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले मायने रखेंगे। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको मालूम पड़ेगा कि कोई है जो चोरी छिपे आपको प्यार करता है। ऐसे में आपको उन्हें एक मौका जरूर देना चाहिए। हो सकता है यह रिश्ता भविष्य में सफल हो जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 1:40 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा यदि छोटी सी भी परेशानी हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाकर आपको जांच करानी चाहिए। अगर कामकाज की बात करें तो आज आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते है खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए ऐसे क़दाम उठाने पड़ सकते है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी क्षमताओं को पहचानते हुए आपके उच्च अधिकारी आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दे सकते है। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें पैसों के मामले में आपके सितारे बुलंद है। आज आप सुख सुविधा की चीजों हेतु कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते है। अगर आप कोई बड़ा खर्चा करने की सोच रहे है तो किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें आने वाले समय में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन आपको काफी सूझ बुझ से काम लेने की जरूरत है क्योंकि आज अचानक आपके सामने कोई ऐसा मुद्दा उभर सकता है जिससे निपटने में आपको काफी कठिनाई हो सकती है। लेकिन किसी भी हाल में आप अपना आपा खोने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जहां तक हो सके खुद को शांत रखें। कामकाज की बात करें तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आप मेहनत करेंगे और अपने काम से भी खुश रहेंगे। हो सकता है दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपके काम पर अपनी नजर बनाए रखें हो। आज वे भी आपकी तारीफ करने से नहीं चूकेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप दान जैसे पुण्य का काम कर सकते हैं। घर का वातावरण आज शांत रहेगा।

English summary

Daily Horoscope for 18 January 2020 Saturday

What does your Saturday, January 18, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion