18 जुलाई राशिफल: इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

अगर आप अपनी असफलता को सफलता में बदलना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। अपने भविष्य को जानकर आप आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे जिससे आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। तो आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका आपको मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार उस व्यक्ति की सहायता करेंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। व्यापारियों को अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है। आज किसी जरूरी दस्तावेज के मिसप्लेस होने की आशंका है जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई कठिन कार्य आज सरलता से पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज शांति रहेगी। हालांकि रिश्तों की कड़वाहट दूर करने के लिए आपको अपनों को समझने की जरूरत है। बेहतर होगा आज आप खुले दिल से अपने परिजनों से अपने दिल की बात कहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 5:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। दफ्तर में आज सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से किसी कानूनी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज के दिन आपको इससे छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है ताकि आपका काम प्रभावित न हो। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा घर से निकलने से पहले मास्क और ग्लव्स पहनना ना भूलें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में चल रहे कलह के कारण यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको इस तरह की बातों से अपना ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए बेवजह की चीजों में अपना समय व्यर्थ न करें। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आज आपको उधार देने से बचना होगा अन्यथा लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक थकान मानसिक तनाव की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। कानूनी दांवपेच में फंसने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज आपके बॉस बड़ी उम्मीद के साथ आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप मेहनत करके उनका दिल जीतने की कोशिश करें ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आंखों से जुड़ी छोटी मोटी तकलीफ बड़ा रूप ले सकती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि ओवरकॉन्फिडेंस में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको शर्मिंदा होना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े संपर्कों की मदद से कुछ फायदा मिल सकता है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अनावश्यक खर्च करने से बचें और जितना ज्यादा हो सके बचत पर ध्यान दें। याद रखें बूंद बूंद से ही घड़ा भरता है। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज कहीं दूर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने पिता के दिशा निर्देश पर चलेंगे तो इसका फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका कोई काम काफी दिनों से अधूरा है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन लाभप्रद रहेगा। अगर आपका काम लोहा, लकड़ी, डेयरी, सोना-चांदी, स्टेशनरी का है तो आज आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ बहसबाजी या टकराव से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधान रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपका तनाव कम होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और विपरीत परिस्थितियों का सामना आप हिम्मत से करेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो तेज गति और बड़ी बारीकी से आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों को सोचे हुए मुनाफे से कुछ कम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को निभाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो आलस्य का त्याग कर पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम करें। आपकी काम चोरी आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। पैसों को लेकर आज आपके पिता के साथ आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। ऐसे में आपको गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपका तनाव कम होगा और आपको एक नई ऊर्जा मिलेगी। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज काफी कड़े संघर्ष के बाद धन लाभ होगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी की सभी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने छोटा-मोटा कर्ज लिया है तो आज लेनदार आप पर पैसे लौटाने का दबाव बना सकते हैं। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। हो सकता है वे कुछ कमियां भी निकालें। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर ध्यान दें ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां आप न दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप कुछ अकेला महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

परिजनों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें अन्यथा आपका गुस्सा घर के सदस्यों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने प्रिय की सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion